सूरज सम्राट की पहली फिल्म अर्धांगिनी का फर्स्ट लुक लांच

भोजपुरी सिनेजगत में धमाकेदार पदार्पण कर रहे अभिनेता सूरज सम्राट की पहली भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी का फर्स्ट लुक लांच कर दिया गया है। शिवांस फिल्म्स एंटरटेनमेंट्स’ बैनर के अन्तर्गत निर्मित की गई इस फिल्म के निर्देशक सूरज राजपूत हैं। फिल्म के नायक हैं सूरज सम्राट, जो निःसंदेह भोजपुरी फिल्म इण्डस्ट्री के उदीयमान सितारे हैं। उनकी नायिका अंजना सिंह और शुभी शर्मा हैं। इस फिल्म के निर्देशक सूरज राजपूत हैं। लेखक रामचन्द्र सिंह हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय का है। गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, अशोक सिन्हा, पंकज प्रियदर्शी व अख्तर कैमूर के लिखे गीतों को संगीतकार अमन श्लोक ने मधुर संगीत से सजाया है। मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य ज्ञान सिंह, मयंक, संतोष सर्वदर्शी का है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, अंजना सिंह, शुभी शर्मा, संजय पांडेय, मनोज टाईगर, सकीला मजीद, संजय वर्मा, सोनी पटेल, अनु ओझा, अयाज खान, आनन्द मोहन, के.के. गोस्वामी, अनुराधा रस्तोगी, श्रद्धा नवल,  शशिकांत सिंह, अमित पाल, दिनेश पांडे, आशुतोष चौबे, प्रिया, नीलम, साहबलाल धारी तथा स्पेशल आईटम सांग में पूनम दूबे का जलवा दिखेगा।
उल्लेखनीय है कि फिल्म अर्धांगिनी’ एक नारी प्रधान विषय वाली फिल्म है। इसमें एक नारी के जीवन में आने वाले विभिन्न उतार चढ़ाव, त्याग व बलिदान करने वाली एक आदर्श नारी की बेहतरीन तथा एकदम नयी कहानी है। यह एक इमोशनल ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें काॅमेडी, एक्शन, रोमान्स आदि चीजों का समुचित मिश्रण है। फिल्म की शूटिंग बिहार स्थित कैमूर-रोहतास जिले के अन्तर्गत भभुआ में की गयी है।
सवाल के जवाब में फ़िल्म के नायक सूरज सम्राट ने कहा कि मेरी ड्रीम फिल्म अर्धांगिनी का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। आप सभी के प्यार, आशीर्वाद की कामना करता हूँ। हमारी फिल्म समस्त कलाकारों का काम बहुत अच्छा है, पूरी टीम ने बेहतरीन काम किया है। अंजना सिंह व शुभी शर्मा ने अपना बेस्ट परफारमेंस दिया है। फिल्म के निर्देशक सूरज राजपूत ने ‘अर्धांगिनी’ के रूप में एक ऐसी फिल्म की रचना की है, जो भोजपुरी फिल्म इण्डस्ट्री में मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म को महिला दर्शक निश्चित रूप से बहुत पसंद करेंगी। उम्मीद है, दर्शकों को मेरा काम पसन्द आएगा।

Exit mobile version