अंजना सिंह ने किया माँ विंध्यवासिनी का दर्शन

भोजपुरी फिल्‍म ‘जय माँ विंध्‍यवासिनी" में मुख्य भूमिका भी निभा रही हैं अंजना सिंह

मुंबई : भोजपुरी की सबसे चर्चित एक्ट्रेस अंजना सिंह ने माँ विंध्यवासिनी का दर्शन किया और माँ चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।  माँ विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद बेहद खुश अंजना सिंह ने कहा “जी हां मैंने माँ विंध्यवासिनी का दर्शन किया, उनका आशीर्वाद लिया। मुझ पर माँ विंध्यवासिनी जी की ही कृपा है। मैंने सोचा था कि एक दिन मै अपनी माता जी को माँ विंध्यवासिनी के दर्शन करवाने के लिए लाऊंगी। वह सौभाग्य आज मुझे प्राप्त हुआ। माँ विंध्यवासिनी के दर्शन करके जो सुकून और शांति मिलती है, वह अद्भुत है। वैसे भी माँ के पास जब भी कोई आता है तो एक अजीब तरह के इत्मीनान और संतुष्टि के एहसास से भर जाता है। जैसे उसके सारे दुःख दर्द मिट जाते हैं।

गौरतलब है कि माँ विंध्यवासिनी का दर्शन के उपरांत विंध्याचल धाम के तीर्थ पुरोहित आचार्य अगस्त्य द्विवेदी ने अंजना सिंह को माँ विंध्यवासिनी की प्रतिमा व चुनरी भेंट करके सम्मान किया। उस समय जाने माने फिल्म निर्देशक रवि सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी ने भी माँ विंध्यवासिनी का दर्शन किया। उन्हें भी आचार्य अगस्त्य द्विवेदी ने माँ की प्रतिमा और चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि अंजना सिंह ने अभी हाल ही में निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलू निर्देशित भोजपुरी फिल्‍म ‘जय माँ विंध्‍यवासिनी‘ की शूटिंग कम्पलीट की हैं। श्रद्धा साईं प्रोडक्‍शन के बैनर तले बन रही फिल्म के निर्माता जय सिंह हैं। इस फिल्म में वे मुख्य भूमिका भी निभा रही हैं। यह उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है। इस फ़िल्म के बारे में अंजना सिंह ने बताया कि “माँ विंध्यवासिनी जी पर एक फिल्म बन रही है, जिसका नाम है ‘जय मां विंध्‍यवासिनी”, जिसमें मैंने काम किया है। यह बहुत अच्छी फिल्म बनी है। यह पहली ऐसी फिल्म है जो माँ विंध्यवासिनी जी पर बनी है। बहुत जल्द इसे सिनेमा घरों में पेश क़िया जाएगा।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *