अंकुश राजा का जीजा साली की मस्ती वाला गाना “सेनुर पर डाका डाले” हुआ रिलीज, प्रियंका रेवड़ी और प्रियांशु सिंह का है जलवा

सुपर स्टार सिंगर एक्टर अंकुश राजा, प्रियंका रेवड़ी और प्रियांशू सिंह का मस्ती से भरपूर वीडियो सांग “सेनुर पर डाका डाले” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज किया गया है। कुछ ही घन्टे में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं और यह मिलियन क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रहा है। यह एक बेहद रोचक और मजाक मस्ती वाला गाना है। निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित किया गया यह गाना जीजा साली के बीच छेड़छाड़ वाला मस्ती सांग है। प्रियंका रेवड़ी ने इसमे साली का रोल किया है जो अपने जीजा अंकुश को छेड़ती है। तो अंकुश गाते हैं “जो बहिने के सेनुर पर डाका डाले।” पत्नी के किरदार में प्रियांशु सिंह हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अपना परचम बुलंद रखा है। इस संगीत कंपनी के द्वारा प्रतिदिन स्टार सिंगर्स और कलाकारों के गाने रिलीज हो कर मिलियन क्लब में शामिल हो रहे हैं। इसी प्रतिष्ठित म्यूज़िक कम्पनी से अंकुश राजा का यह धमाल सांग बेपनाह लोकप्रिय हो रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस धमाल सांग का टीज़र देखकर ही फैन्स के सब्र का पैमाना छलका जा रहा था और वे बड़ी बेसब्री से वीडियो का इंतज़ार कर रहे थे, जब गाना रिलीज हुआ तो इसे हाथों हाथ लिया जा रहा है। यह काफी महंगा और भव्य म्यूज़िक वीडियो है। गाने में प्रियंका रेवड़ी और प्रियांशू सिंह का हुस्न ऐसा नजर आता है जो मदहोश कर देने वाला है और फिर इस अंदाज से वो मुस्काती हैं कि दर्शक क्रेजी हुए जा रहे हैं। उस पर अंकुश राजा शानदार बॉडी के साथ बेहद रोमांटिक फील लिए हुए गाते हैं। सुपरस्टार अंकुश राजा व शिल्पी राज की आवाज में गाया हुआ गाना सेनुर पर डाका डाले में दोनों खूबसूरत बालाएं बिजलियाँ गिरा रही हैं। इस गाने को सुन और देखकर आपका तन मन झूम उठेगा।

गाने के सिंगर्स अंकुश राजा और शिल्पी राज है। निर्माता रत्नाकर कुमार, संगीतकार रौशन सिंह, गीतकार गर्दा सियाडीह, डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, गार्जियन लखन बाबा, मैनेजर नेता जी और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *