अरविन्द अकेला कल्लू और पुदिनवा का ‘लेला नेनुआ’ ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 4 मिलियंस से ज्यादा मिले व्यूज

मुंबई| वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज भोजपुरी सिनेमा के रॉकस्टार अरविन्द अकेला कल्लू की लाजवाब गायकी और अदायगी तथा रवि पंडित यानि कि पुदिनवा, ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी और खूबसूरत अदाकारा प्रियंका रेवड़ी के मस्तीभरे वीडियो सांग ‘लेला नेनुआ’ दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है। ‘लेला नेनुआ’ ने महज एक दिन में ही 4 मिलियंस से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। और आगे भी इसकी रफ्तार जारी है। गाने के रिलीज के कुछ ही घंटों में इस गाने को करीब 10 लाख लोगों ने देख लिया था। गाने की इस सफलता से पूरी टीम बहुत उत्साहित है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘लेला नेनुआ’ ने एक दिन में 4 मिलियन व्यूज से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिए है। जिसके लिए मैं पूरी टीम बहुत बहुत बधाई देता हूँ। जिस खूबसूरती से गाने को यादव राज ने लिखा है, वो वाकई तारीफ के काबिल है। उस पर अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी केटी की आवाज ने श्रोताओं को एक अलग ही दुनिया में ले गए हैं। रवि पंडित का निर्देशन के साथ-साथ गाने में किया गया अभिनय गज़ब का है। अब लोगों उन्हें रवि पंडित से ज्यादा पुदिनवा के नाम से पुकारने लगे हैं। सभी दर्शकों को दिल से शुक्रिया जिन्होंने गाने को इतना सफल बनाया है। गाने की सफलता से अरविन्द अकेला कल्लू, रवि पंडित, नीलम गिरी और प्रियंका रेवड़ी भी खूब उत्ससाहित हैं।

कल्लू, रवि, नीलम और प्रियंका ने कहा कि हम सभी गाने की इस सफलता से बहुत उत्साहित हैं। हमने सोचा भी नहीं था कि दर्शकों इसे इतना प्यार देंगे। हम सभी को इस बात की खुशी है कि गाने ने 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिए है। इस तरह से गाने को दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिलता है, तो आगे भी अच्छा काम करने की इच्छा तीव्र हो जाती है। गाने को दर्शकों ने एक दिन में 4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज देकर हमारी मेहनत को सफल बना दिया है। जिसके लिए हम सभी दर्शकों का दिल से धन्यवाद देते हैं। इसके अलावा कलाकारों ने रत्नाकर कुमार को भी धन्यवाद दिया।वर्ल्डवाइड रिकर्ड्स प्रस्तुत लेला नेनुआ आ-आ-आ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जबकि गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी केटी ने आवाज दी है। गीतकार यादव राज हैं जबकि संगीत एडीआर आनंद के हैं। गाने के निर्देशक रवि पंडित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *