कनक यादव की “नथुनिया” पे फिदा हुए अरविन्द अकेला कल्लू, फ़िल्म प्यार तो होना ही था का सांग हुआ वायरल

अरविन्द अकेला कल्लू के मुख्य अभिनय से सजी भोजपुरी सिनेमा के डायनामिक डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री की सुपर हिट फिल्म प्यार तो होना ही था का शानदार गीत “नथुनिया” डीआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही छा गया है। इसमें अरविन्द अकेला कल्लू और अभिनेत्री कनक यादव के जलवे दिख रहे हैं। गाने में दोनोँ ने गजब डांस किया है। इस मस्ती और डांस भरे सांग को कुछ ही घंटों में काफी व्यूज मिल गए हैं।
अरविन्द अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी केटी की आवाज़ में इस मस्ती भरे गीत को खूब पसंद किया जा रहा है। इस के गीतकार प्यारे लाल यादव कवि जी और संगीतकार ओम झा हैं। गाने के बोल बेहद प्यारे लिखे गए हैं। अरविन्द अकेला कल्लू कनक यादव की नथुनिया की तारीफ करते हुए गाते हैं “नथुनिया जब से पनहलु, करेजा पीटे दुनिया।” इस वीडियो सांग को आप एक बार देखें आप बार बार देखना चाहेंगे।

लेखक निर्देशक प्रमोद शास्त्री के निर्देशन में बनी फिल्म “प्यार तो होना ही था” का यह नया गाना रिलीज होते ही खूब देखा जा रहा है और फैन्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।भोजपुरी फिल्म “रब्बा इश्क ना होवे” के बाद कनक यादव दूसरी बार सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू के साथ फ़िल्म प्यार तो होना ही था में नजर आईं। इनकी जोड़ी और केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और यह भोजपुरी सिनेमा की लेटेस्ट हिट सुर हॉट जोड़ी मानी जाने लगी है। फ़िल्म प्यार तो होना ही था को सेंसर से यू सर्टीफिकेट मिला।
हमेशा कुछ नया लेकर आने वाले डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री जब भोजपुरिया दर्शकों के लिए यह अनूठी और पारिवारिक फ़िल्म लेकर आए तो दर्शकों ने इस फ़िल्म का दिल से स्वागत किया।

ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित की गई युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और निर्देशक प्रमोद शास्त्री की हैट्रिक भोजपुरी फिल्म प्यार तो होना ही था का निर्माण निर्माता अमित हिंडोचा ने भव्य पैमाने पर किया है। भोजपुरिया दर्शकों के बीच इस सांग के माध्यम से एक बार फिर निर्देशक प्रमोद शास्त्री, नायक अरविन्द अकेला कल्लू की सुरपहिट जोड़ी खूब धमाल मचा रही है।
फ़िल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव, यामिनी सिंह, सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, पुष्पा वर्मा, सुधा झा, अशोक शुक्ला, बबलू खान, चंदन कश्यप, आशीष हरपाल सिंह, दीपक सिंह, प्रकाश शर्मा, अजितेश पंडित आदि हैं।

कई वर्षों से रुपहले पर्दे पर अपनी मनमोहक अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा कनक यादव ने डी डी किसान चैनल पर प्रसारित सीरियल “किसके रोके रुका है सवेरा” में भी आशा की अहम भूमिका निभा कर चर्चा में रह चुकी हैं, जिसे प्रमोद शास्त्री ने डायरेक्ट किया।

Exit mobile version