धारा 370 से आजादी पर अरविन्द अकेला कल्लू का उद्गार

युवा दिलों की धड़कन युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू ने हाल ही में धारा 370 से आजादी पर एक गीत गाया है, जिसके बोल हैं पहिला बेर लागल हिन्दुस्तान में बानी ए माई। जिसे टीएफ म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गीत को लिखा है श्याम देहाती व आजाद सिंह ने, जिसे संगीत से सजाया है श्याम-आजाद ने। यह काफी मधुर व कर्णप्रिय है, जोकि देशभक्ति से भरपूर है। कल्लू की बात की जाय तो इस वर्ष उनके मधुर स्वर में गाये हुए कई गाने कई म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह गीत काफी मार्मिक बनाया गया है। इस गीत के अलावा और भी कई गाने एवं देवी गीत अरविन्द अकेला कल्लू के गाये हुए कई म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुए हैं। सभी गानों को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहें हैं। नवरात्रि में माँ जगदंबे के भक्तों व श्रोताओं के लिए गाया हुआ उनका देवी गीत काफी सराहा जा रहा है।उल्लेखनीय है कि अरविन्द अकेला इन दिनों फिल्म टेढ़ी मेढ़ी प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज को तैयार है।
Exit mobile version