भोजपुरी के हिट मशीन समर सिंह का लेटेस्ट वीडियो सांग “बलम रातें देई देले धोखा” मचा रहा है बवाल, तृषाकर मधु का ग्लैमर अंदाज़

मुंबई| भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह अब म्यूज़िक वीडियो के मामले में हिट मशीन बन गए हैं। उनका हर गाना मिलियंस में व्यूज बटोर रहा है और वो सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज ही समर सिंह का एक जबरदस्त वीडियो सांग आउट किया गया है जिसका नाम है “बलम रातें देई देले धोखा”। एसआरके म्यूज़िक के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर समर सिंह का यह धमाकेदार सांग रिलीज हुआ है जिसे यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।
इस लोकगीत में समर सिंह और तृषाकर मधु की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री कमाल कर रही है। गाने में मधु ने समर सिंह की भाभी का रोल किया है वो अपने देवर से कहती हैं कि मैंने पति को दाल चावल और चोखा दिया, फिर भी रात में बलम ने धोखा दे दिया। इस पर समर सिंह कहते हैं कि आप खूब सज धज कर रहा कीजए और जब तक मैक्सी नही पहनिएगा तो भइया दरवाजे की कुंडी नही लगाएंगे। इस तरह मजाक मस्ती वाले मूड में यह गाना दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।

इस रोमांटिक गीत को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है जबकि आलोक यादव ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। संगीत से सजाया है एडीआर आनंद ने। समर सिंह के इस सांग में उन की ऎक्ट्रेस तृषाकर मधु के साथ केमिस्ट्री कमाल लग रही है। येलो कलर की साड़ी और लाल रंग के ब्लाउज़ में अदाकारा मधु बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कानों में खूबसूरत झुमका मधु को स्वीट और क्यूट बना रहा है। समर सिंह का लुक और उनका हेयर स्टाइल भी इस सांग में गजब का है। वो लूंगी में अपना देसी अवतार अपनाए हुए हैं। शानदार कॉस्ट्यूम में उनकी परफ़ॉर्मेंस देखने लायक है। समर सिंह की यही खूबी उन्हें दूसरे कलाकारों से डिफ्रेंट बनाती है कि वो जितनी अच्छी आवाज़ के मालिक हैं वो उतने ही खूबसूरत अंदाज़ के मालिक भी हैं। उनकी चार्मिंग पर्सनाल्टी उनके फ़ैन्स के लिए हाई पॉइंट है।
समर सिंह के लेटेस्ट वीडियो “बलम रातें देई देले धोखा” के डायरेक्टर गोल्डी – बॉबी हैं, डीओपी संतोष यादव हैं।  एडिटर पप्पू वर्मा और मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना हैप्पी सिंह की है।

Exit mobile version