भोजपुरी सुपस्टार पवन सिंह का बॉलीवुड में धूम

भोजपुरी सुपस्टार पवन सिंह का बॉलीवुड में धूम , कमारिया... गाना लगातार 5 दिन से 21 मिलियन व्यूज के साथ ट्रेंडिंग में

भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व सुपरस्टार पवन सिंह ने पहला हिंदी गाना कमरिया हिला रही है… से बॉलीवुड में धूममचा दिया है। लगातार चार दिन तक भारत में यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में नं०1 स्थान बनाकर बहुत बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक किया है। और अभी भी दूसरे, तीसरे नंबर से नौवें नंबर पर खबर लिखे जाने तक ट्रेंड कर रहा है और 21 मिलियन से अधिक व्यूज पार हो चुका है। यह गाना सोशल मीडिया में काफी बड़े तादाद में वायरल हो रहा है। यह गाना 24 फरवरी को रिलीज होते ही मात्र 3 घंटे में नंबर वन ट्रेंडिंग में आ गया था और एक दिन में 12 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया। उसके बाद भी लगातार चार दिन तक नंबर 1 ट्रेंडिंग पर रहकर म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। इस गाने के व्यूज को देखकर ही इसकी लोकप्रियता का पता चल रहा है। वैसे तो पवन सिंह भोजपुरी के नंबर 1 सिंगर के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब वे बॉलीवुड के लिए भी नंबर 1 सिंगर बन चुके हैं। भोजपुरी के पावरस्टार का नया बॉलीवुड होली सांग जमकर यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। जिसे लोगो बेहद पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह के इस गाने ने मानो लोगो में एक नयी जान सी डाल दी हो। हर कोई इनके इस गाने की तारीफ करते नजर आ रहे है। जो कोई भी इस गाने को देखता है, वो खुद को उनकी तारीफ किये बिना नहीं रोक पाता है। यह हिंदी गाना जेजस्ट म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि इस वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब की जोड़ी जमकर धमाल मचा रही है। गाने का वीडियो देखते ही बनता है। इस गाने में पवन सिंह मधुर स्वर में स्वर मिलाया है पायल देव ने और साथ ही पायल देव ने इस गाने की म्यूजिक को भी कंपोज़ किया है। गीतकार मोहसिन शेख, पायल देव, संगीतकार आदित्य देव हैं। वीडियो डायरेक्टर व कोरियोग्राफर मुद्दसर खान हैं। छायांकन विशाल सिन्हा, संकलन नितिन एफसीपी, प्रोडक्शन योगेश कुमार प्रोडक्शन है। इस गाने का निर्माण देसी अंदाज में बड़े लेबल पर किया गया। इस गाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री हो गई है। एक दशक पहले पवन सिंह का गाया हुआ गाना लॉलीपॉप लागेलु आज भी सदाबहार सुपरहिट बना हुआ है और अब यह गाना कमरिया हिला रही है भी इतिहास रच रहा है। पवन सिंह के फैंस में इस गाने को लेकर गजब का उत्साह देखते बन रहा है। काफी मात्रा में लोग सोशल मीडिया में यह गाना शेयर कर रहे हैं |
https://banarastimes.com/samar-singhs-song-aila-from-bombay-earned-holi-5-million-love-in-holi/

Exit mobile version