बॉलीवुड राइटर आदेश के अर्जुन ने लिखी अभिनेता विनोद यादव के लिए कहानी

विनोद यादव ने मुझे भोजपुरी फ़िल्म की कहानी लिखने के लिए मनाया: आदेश के अर्जुन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की खिलाड़ी, अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम, गोविंदा की नसीब जैसे सुपर डुपर हिट फिल्मों की कहानी व डायलॉग लिखने वाले लेखक आदेश के अर्जुन अब भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार के नाम से मशहूर गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव की अगली भोजपुरी फिल्म की कहानी लिख दिए हैं। इस फिल्म को आदेश के अर्जुन ने बॉलीवुड स्टाइल में ही लिखा है। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन, ड्रामा, रोमांस और सस्पेंस का तगड़ा डोस देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी अभिनेता विनोद यादव को ध्यान में रख कर लिखी गई है।

इस मौके पर आदेश के अर्जुन ने कहा कि मैंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के लिए कहानी व डायलॉग लिखे हैं। लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए मैंने कुछ भी काम नहीं किया था। जब अन्नी फिल्म्स की टीम और विनोद यादव साथ आये और उन्होंने मुझसे कहा कि आपको एक भोजपुरी फिल्म की कहानी लिखनी है तो पहले तो मैं थोड़ा हिचका लेकिन विनोद ने मुझे कहानी लिखने के लिए मना लिया । फिर क्या था मैंने हां कर दी। और एक बेहतरीन कहानी का निर्माण हो गया है। अगर ये कहानी भोजपुरी के अलावा ये लोग हिंदी में भी बनाया तो इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा।

वही स्क्रिप्ट लेते हुए विनोद ने कहा कि मुझे खुशी है कि बॉलीवुड के महान लेखक आदेश के अर्जुन जिन्होंने बॉलीवुड के मिलेनियम स्टार, बॉलीवुड के खिलाड़ी जैसे बड़े और महान कलाकारों के लिए कहानियां लिखी हैं वे आज मेरी फिल्म की कहानी लिखे हैं। इसे लेकर मैं एक्ससाइटेड हूँ। जल्द ही हम आदेश के अर्जुन की कहानी पर फिल्म बनाना शुरू कर रहे हैं। इसकी शूटिंग मार्च महीने से मुंबई और यूपी के रमणीय स्थलों पर की जाएगी।

आपको बता दें कि आदेश के अर्जुन ने रावण राज, अंडरट्रायल, बुलंदी, सूर्यवंशम, खिलाड़ी, नसीब , दरार, एतराज, साजन का घर, परदेशी बाबू, सबनम मौसी जैसी कई फिल्मों की कहानी व डायलॉग लिखे हैं, वही विनोद यादव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गुंडा फ़िल्म से कदम रखा है। उनके फ्रंट वर्क की बात करे तो उन्होंने हाल ही में कर्मपुत्र, बल और बलिदान की डबिंग पूरी की है। जल्द ही दोनों फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही विनोद की 3 और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसमें एक आदेश के अर्जुन की कहानी है। वे एक बॉलीवुड वेबसीरीज की भी शूटिंग मई में शुरू करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *