भोजपुरी फिल्म : यूपी टू पंजाब के लिए संगीतकार छोटे बाबा अनुबंधित

संगीत की दुनियां में कई सुपरहिट फिल्मों में मधुर संगीत दे चुके सुप्रसिद्ध संगीतकार छोटे बाबा को भोजपुरी फिल्म यूपी टू पंजाब के लिए अनुबंधित किया गया है। इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय व मधुर गीत संगीत सिनेप्रेमियों को देखने व सुनने को मिलेंगे। इंडिया टेलीफिल्म प्रस्तुत फिल्म यूपी टू पंजाब में केंद्रीय भूमिका में अपनी खास गायन शैली व शानदार अभिनय से करोड़ो सिनेप्रेमियों के दिलों पर राज कर रहे सिनेस्टार रितेश पांडे हैं और उनकी नायिका सोनालिका प्रसाद हैं। प्यार, मोहब्बत, रोमांच, कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की पूरी शूटिंग यूपी और पंजाब के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की जाएगी। फ़िल्म के निर्माता श्रीप्रकाश, अतिकुर रहमान, सलामत अकबर अंसारी हैं। लेखक व निर्देशक धीरेन्द्र सिंह हैं। गीतकार राजेश मिश्रा, रंजीत साहनी हैं। छायांकन बृजेश पाल, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य मयंक श्रीवास्तव व अशोक मैटी का है। कार्यकारी निर्माता मनोज झा हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार रितेश पांडे, सोनालिका प्रसाद, सुशील सिंह, बालेश्वर सिंह, उमेश सिंह, राम मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, राज कपूर शाही, अजीत यादव, अजय सिंह, स्वामी यादव, अतुल सिंह आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *