देसी स्टार समर सिंह का गाना ‘लाते लाते मरले सजनवा’ ने मचाया धमाल, वीडियो सांग हुआ वायरल
मुंबई| भोजपुरी फिल्मों के देसी स्टार समर सिंह आजकल बवाल मचा रहे हैं। समर सिंह के एक के बाद एक गाने वायरल होते जा रहे हैं और वो भोजपुरी ऑडिएंस का बेइंतहा मनोरजंन कर रहे हैं। समर सिंह के गीतों की खासियत यह होती है कि वो अपने हर वीडियो में अलग अवतार में दिखाई देते हैं। उनका लुक और उनका अंदाज लोगों को खूब लुभाता है। उनके गाने भी इतने जानदार और शानदार होते हैं कि लोग उसे लोग हद से ज़्यादा सुनते और देखते हैं।
भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का नया भोजपुरी सांग “लाते-लाते मरले सजनवा’ आज रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को कुछ ही घन्टे में लाखों व्यूज मिल गए हैं। इस गाने ‘लाते-लाते मरले सजनवा’ को समर सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इस गाने के गीतकार प्रभु विष्णुपुरी हैँ और इसका संगीत सजाया है विकास यादव ने। समर सिंह के इस शानदार वीडियो के कोरियोग्राफर हैं गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन। गाने का डायरेक्शन सोनू वर्मा ने किया है और इसे मनोज मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। ये गाना आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में समर सिंह ने आकांक्षा दूबे के साथ वीडियो सांग ‘करवटिया’ से तहलका मचाया था। अब उनका ये नया गाना धूम मचा रहा है। इस गाने में समर सिंह के साथ आकांक्षा दूबे की केमिस्ट्री काफी आकर्षक दिख रही है। वीडियो में मौजूद एक्ट्रेस बहुत ब्यूटीफुल लग रही हैं और उनका देसी लेकिन ग्लैमरस अवतार गाने को एक ग्रैंड सांग बना रहा है। इस वीडियो की विशेषता यह है कि समर सिंह इस गाने में दो डिफ्रेंट अवतार में दिखाई दे रहे हैं जो उनके फैन्स के लिए डबल सेलेब्रेशन है।
गौरतलब है कि समर सिंह और एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे का वीडियो सांग ‘नमरिया कमरिया मे खोस देब’ इस साल का ब्लॉकबस्टर गीत रहा है। ये गाना अभी भी खूब देखा रहा है। गाने को 28 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी सुपर हिट सांग की गारंटी मानी जाती है। हाल ही में आया उनका गाना ‘करवटिया’ तहलका मचा रहा है।