गुंजन सिंह ने अनाथालय में मनाया अपना जन्मदिन, मिला अनमोल तोहफा

गुंजन सिंह का जन्मदिन रहा खास, अनाथ आश्रम में केक काटा और दिया डोनेशन

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार गुंजन सिंह अपनी गायकी और अभिनय से करोड़ो दिलों पर राज कर रहे हैं। वहीं हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं। हर साल उनका जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी उनका जन्मदिन बहुत ही खास रहा।

गुंजन सिंह ने इस बार अपना जन्मदिन एक अनाथालय में अपने परिवार के साथ मनाया है। उन्होंने अनाथालय अनाथ बच्चों के बीच केक काटकर यह यादगार पल साझा किया और उन्हें जरूरत की सामाग्री वितरित किया। साथ ही अनाथालय के संचालन में मदद हेतु डोनेशन दिया।

इस शुभ दिन पर उन्हें फोन कॉल, मैसेज के रूप में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष दिन-रात बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने सभी शुभकामना व बधाई देने वालों को तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। बता दें कि हरदिल अजीज गुंजन सिंह ने अनाथालय में अपनी पत्नी और मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वक्त बिताया और अनाथ बच्चों के साथ अपने जन्मदिन को यादगार बनाया।

वहां बच्चों ने उनके लिए हैप्पी बर्थडे का गाना भी गाया। यह पल और भी गुंजन के लिए उस वक्त खास हो गया, जब उनकी पत्नी ने उन्हें खास तोहफा दिया। उन्होंने अपने बाएं हाथ पर गुंजन सिंह के नाम का टैटू बनवाया, जिसे देखकर गुंजन सिंह भावुक नजर आए।
वहीं, गुंजन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ‘मैंने कई बार फाइव स्टार होटल में जन्मदिन मनाया है, लेकिन इस बार यहां मनाकर काफी अच्छा लग रहा है।

मेरा दिया हुआ यह डोनेशन इन बच्चों के भविष्य में काफी काम आएगा। मुझे कई दिनों से ऐसा करने की इच्छा थी। मैं वृद्ध आश्रम भी जाते रहता हूं और पिछले कुछ दिन पहले मैंने कंबल वितरण भी किया था। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को नवादा के एक हाई स्कूल के ग्राउंड में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसमें पावर स्टार पवन सिंह भी आ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी संस्था विकासार्थ रेनबो होम समाज के अत्यन्त पिछड़े वर्ग के बच्चों जिनका जीवन बिना शिक्षा, बिना दो वक्त की रोटी के गुजर रहा था, जो समाज में अत्यन्त दयनीय स्थिति में रह रहे हैं, उन बच्चों को भोजन, शिक्षा, छत और उनके विकास के लिए जरूरी प्रशिक्षण भी दिए जाते है। उनका लक्ष्य यह है कि बच्चों की हर छोटी जरूरत से लेकर इनके करियर निर्माण तक उनके लिए काम करते रहे।

गौरतलब है कि इसके पहले नये साल पर गुंजन सिंह जरूरतमंद लोगों को उपयोगी सामाग्री और खाद्य पदार्थों का विरतण किया था। जाड़े में ठिठुरते असहायों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किये। वे हमेशा हर किसी की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। वे रील और रीयल हीरो के रूप में लोगों के बीच जाने जाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *