गुंजन सिंह का नया विवाह गीत “जयमाला बराती गारी विवाह गीत” हुआ वायरल

मुंबई : भोजपूरी के फेमस सिंगर ऎक्टर गुंजन सिंह का नया वीडियो सांग “जयमाला बराती गारी विवाह गीत”रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए इस सांग को मात्र 6 घन्टों में ही 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं और यूट्यूब पर यह गीत खूब देखा जा रहा है। यह विवाह गीत तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है।
इसमें गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज़ बेहद शानदार है। गुंजन सिंह इसके वीडियो में बेहद अट्रैक्टिव लग रहे हैं और यह सांग वाकई देखने लायक है। इसका वीडियो शानदार बनाया गया है। इस शानदार वीडियो में गुंजन सिंह का डांस देखने लायक है, उन्होंने वीडियो में जमके तड़का लगाया है।

https://youtu.be/k3iiH0-_Cfo

गुंजन सिंह की आवाज़ में यह एक खूबसूरत गीत पेश किया गया है यही वजह है कि इन के फैन्स और भोजपुरिया दर्शक इस गीत को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। यह गाना तेजी से भोजपुरिया दर्शकों और श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज़ में इस गीत को अमन अलबेला ने लिखा है जबकि रौशन सिंह ने इसका संगीत सजाया है।
गुंजन सिंह का ये गाना चारों तरफ तबाही मचा रहा है। इसमे गुंजन सिंह का लुक और डांस कमाल लग रहा है।

इस वीडियो सांग को भव्य ढंग से फिल्माया गया है। वीडियो में शादी बियाह का माहौल क्रिएट किया गया है और आजकल लगन का सीजन है ऐसे में यह गाना बहुत पॉपुलर हो रहा है। इस शानदार वीडियो के डायरेक्टर सुशांत सिंह, कुमार चंदन हैं जबकि एडिटर सोनू पांडेय हैं। इसके कैमरामैन बंटी राज, नितेश राय हैं। इसकी परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

Exit mobile version