जय यादव या मुकेश जायसवाल अब किसके रंग में रंगेगी आम्रपाली दूबे

'मेरे रंग में रंगने वाली' का ट्रेलर आउट, ट्रेलर में दिखी जय, मुकेश और आम्रपाली की लव स्टोरी

भोजपुरी के सबसे चहेते और व्यस्त हीरो जय यादव और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ का जबरदस्त ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है।

निर्माता बी बी जायसवाल की इस फिल्म में जय यादव और आम्रपाली दूबे के अलावा प्रमुख भूमिका में मुकेश जायसवाल व राज प्रेमी हैं। क्या शानदार ट्रेलर है जितनी तारीफ की जाए कम होगा। ट्रेलर में आम्रपाली दुबे, जय यादव और मुकेश जायसवाल के बीच की एक प्यारी सी लव स्टोरी को दिखा गया है। इसमें आम्रपाली दुबे टिकटॉक स्टार बनकर अपना नाम बनाना चाहती है और जय यादव उनसे प्यार करते हैं। इस बीच एंट्री होती है मुकेश की जो एक टिकटॉक स्टार हैं। अब आम्रपाली मुकेश के प्यार में पड़ जाती हैं। अब इसी प्यारभरी लव स्टोरी का नाम है मेरे रंग में रंगने वाली।

आम्रपाली दूबे बेहद ख़ूबसूरत लग रही हैं। वीडियो बनाने का शौक रखने वाली अम्रपाली की मुलाकात कैसे टकाटक स्टार मुकेश जायसवाल से होती है और फिर कहानी में क्या ट्वीस्ट आता है उसके लिए पूरी फ़िल्म देखनी होगी। जय यादव का खतरनाक एक्शन दर्शकों को लुभा रहा है। ट्रेलर रोमांस, ड्रामा, एक्शन, बेहतरीन गानों से भरपूर है।

फ़िल्म का ट्रेलर बेहद अट्रैक्टिव है। जिसमें जय यादव और आम्रपाली दूबे एक दूसरे के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। बी बी जायसवाल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म मेरे रंग में रंगने वाली के निर्माता बी बी जायसवाल, निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं। इस रोमांटिक और पारिवारिक फ़िल्म में एक अलग किस्म की कहानी के साथ दर्शकों का फुल टू मनोरंजन है। मेरे रंग में रंगने वाली में केंद्रीय भूमिका में कई भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके सिनेस्टार जय यादव हैं जबकि फिल्म की नायिका करोड़ो दिलों की धड़कन सिनेतारिका आम्रपाली दूबे हैं। साथ ही एमक्स टकाटक स्टार मुकेश जायसवाल इस फ़िल्म से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं और फ़िल्म में भी उन्होंने टकाटक स्टार का रोल ही किया है।
इस फ़िल्म को लेकर निर्माता बी.बी. जायसवाल काफी एक्साईटेड हैं। यह संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म है, जोकि हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। भव्य पैमाने पर निर्मित की गई फ़िल्म के सह निर्माता राहुल जयसवाल हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। लाइन प्रोड्यूसर महेश जायसवाल और कृष्णा जायसवाल हैं। लेखक अरविन्द तिवारी हैं। संगीतकार स्वर्गीय श्याम देहाती, गीतकार श्याम देहाती और अरविन्द तिवारी हैं। छायांकन माही शेरला, नृत्य सुदामा मिंज, मारधाड़ हीरा लाल यादव, संकलन प्रवीण एस राय का है। मुख्य सहायक निर्देशक रवि तिवारी हैं। प्रोडक्शन प्रबंधक मनोज, अश्विन और शिवम हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। एकाउंटेंट निलेश वोरा और परिधान विद्या मौर्या का है। फ़िल्म मे मुख्य कलाकार जय यादव, आम्रपाली दूबे, मुकेश जायसवाल, सोनिया मिश्रा, श्वेता वर्मा, बबलू खान व राज प्रेमी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *