कल्लू अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री को लोगों का मिल रहा है खूब प्यार, लोग खूब लाईक और शेयर कर रहे हैं

कल्लू और अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' का धमाकेदार सांग "मरद के दिहल दरद" रिलीज़ होते ही हुआ वायरल

मुंबई| अरविन्द अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ के ट्रेलर को जहां मिलियन में व्यूज़ मिल रहे हैं वहीं आज इस फिल्म का एक धमाकेदार सांग “मरद के दिहल दरद” रिलीज़ होते ही वायरल हो रहा है। टीम फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस हॉट सांग को कल्लू और अक्षरा सिंह के फैन्स खूब देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। इस गाने की खास बात यह है कि इसे अरविन्द अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह ने ही गाया है। इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं यादव राज ने।जबकि इसका संगीत तैयार किया है ओम झा ने। गौरतलब है कि मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर टीम फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से इस फिल्म शुभ घड़ी आयो का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे अब तक 14 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा है।

इस फिल्म का नया सांग “मरद के दिहल दरद” बेहद मजेदार और धमाकेदार है इसी लिए अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा के फैन्स के साथ साथ भोजपुरी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस सांग में अरविन्द अकेला कल्लू का लुक, उनका डांस और अक्षरा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। फिल्म का ट्रेलर और यह गाना देखकर भोजपुरी दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है कि जब इसका ट्रेलर और इसका गाना इतना शानदार है तो फिल्म कितनी बढ़िया होगी। एक से बढ़कर एक गाना, कहानी में इमोशन और रोमांस सब कुछ तो है इस फिल्म में।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह और कल्लू की केमिस्ट्री भी इस सांग में अपना जलवा दिखा रही है.  भोजपुरी दर्शक कल्लू और अक्षरा सिंह को इस में पहली बार देख रहे हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय हैं। फिल्म के निर्माता अभिषेक श्रीवास्तव, रीता विद्यार्थी और संध्या सिंह हैं। लेखक आशुतोष सिंह और निर्देशक चंदन उपाध्याय की फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ ‘सिलेमा फिल्म्स’ के बैनर तले बनाई गई है. फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारेलाल कवि, यादव राज, श्याम देहाती हैं।

फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह के साथ बिपिन सिंह, नीलिमा सिंह, मटरू जैसे कलाकार है। फिल्म के डीओपी डी के शर्मा, एडिटर गुरजेंट सिंह, आर्ट डायरेक्टर अजय मौर्या, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। कल्लू और अक्षरा सिंह की इस बेहतरीन फिल्म का यह सांग जिसने भी देखा उसे इस गाने से प्यार हो गया और लोग पूरी फिल्म देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं।

Exit mobile version