मुंबई | सिनेमा के रुपहले परदे पर खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता करन पांडेय रीयल लाइफ में हीरो बन गये हैं। वे रीयल हीरो बनकर जरूरतमंद लोगों के मदद करने में बढ़-चढ़कर आगे आये हैं। सामाजिक कार्यों में समाज सेवा करने एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने में अग्रणी उनकी संस्था श्वेतरन फाउंडेशन और अपना परिवार के माध्यम से वे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते मुंबई में जो भी व्यक्ति खाने व दवा को लेकर परेशान हैं, उनकी भरपूर मदद कर रहे हैं। विगत 25 मार्च से ही लगातार लोगों तक सेवा पहुँचाई जा रही है। अभिनेता करन पांडेय, एडवोकेट श्वेता तिवारी, ए 1 सिक्योरिटी कंपनी के डी डी त्रिपाठी, बेस्ट सिक्योरिटी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर धनंजय मिश्रा, त्रिशूल सिक्योरिटी कंपनी के अमित सिंह, ओरिएंट सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डीके उपाध्याय, वीआर इंटरप्राइजेज के योगेश शुक्ला, संजीव सिंह एक साथ जुड़कर जरूरतमंदों की हर तरह से मदद कर रहे हैं।
परदे के खलनायक करन पांडेय बने रीयल लाइफ में हीरो, कर रहे हैं रोजाना जरूरतमंदों की मदद
