खेसारी लाल यादव ने प्रीति सिंह से कह दिया “फ्रीज में जवानी” रख दो, मच गया बवाल

मुंबई| सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का धमाकेदार सांग “फ्रीज में जवानी” आरडीसी भोजपुरी चैनल से रिलीज होते ही बवाल मचा रहा है, जिसमें खेसारी लाल यादव और प्रीति सिंह के रोमांस का तड़का नजर आ रहा है। गाने को कुछ ही घन्टे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है। जबसे इस गाने का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर शयेर किया गया तभी से फैन्स इस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

गाना आउट होते ही वायरल हो रहा है। ये एक बेहद शानदार गाना है। इसमें खेसारी लाल यादव का अलग ही रूप और लुक नजर आ रहा है, जिसमें खेसारीलाल यादव और प्रीति सिंह के बीच गजब की केमिस्ट्री दिख रही है। इस गाने में प्रीति सिंह कहती हैं कि वो जल रही हैं तो ख़ेसारी लाल यादव गाते हैं कि अपनी जवानी को फ्रीज में रख दो। इस गाने का कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है इसलिए यह गाना रिलीज होते ही हड़कंप मचा रहा है।

इस गीत को खेसारी लाल यादव और अलका झा ने गाया है जबकि ओम झा का संगीत है और आशुतोष तिवारी ने लिरिक्स लिखे हैं।
प्रीति सिंह ग्रीन कलर के सूट में और अपनी अदाओं से बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। खेसारी लाल यादव का यह सांग दर्शकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है।

गाना बेहद देसी स्टाइल में गाया और फ़िल्माया हुआ है इसीलिए दर्शकों को खूब भा रहा है।

बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म का बेहतरीन निर्देशन किया है निर्देशक पराग पाटिल ने। समाज को जागरूक करने वाली इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा का है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, प्रीति सिंह, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, श्रुति राव, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव, करण पांडे, प्रकाश जैस हैं।

Exit mobile version