खेसारीलाल यादव व ’जे पी स्टार पिक्चर्स’ की ’भाग खेसारी भाग’ शूटिंग समाप्ति की ओर

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के चुनौतीपूर्ण अभिनय से सजी जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग की शूटिंग समाप्ति पर है। एक या दो दिन में इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जायेगी। केंद्रीय भूमिका में खेसारीलाल यादव एकदम नये अवतार में दिखेंगे। उन्होंने अब तक तमाम सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में विभिन्न किरदार निभाया है, मगर इस फिल्म का किरदार दर्शक लंबे समय तक भूल नहीं पायेंगे।
उल्लेखनीय है कि फिल्म भाग खेसारी भाग के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं, उनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। वे अपने प्रोडक्शन हाउस जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर से आगे भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। संगीतकार ओम झा हैं।
गौरतलब है कि यह फुल इंटरटेनिंग, रोमांचक फिल्म है, जो दर्शकों को सन्देश भी देगी। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने वाली है। यह फिल्म एक यूनिक स्टोरी पर आधारित है, जोकि एकदम फ्रेश है, जोकि दर्शकों का फुल एंटेरटेनिंग करने वाली साबित होगी। फिल्म का छायांकन सरफराज खान, नृत्य राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मोतीराम व प्रोडक्शन मैनेजर राजन पांडेय हैं। मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं।
Exit mobile version