नागपंचमी पर लव स्टेशन का शुभ आगाज

देवों के देव महादेव का पावन माह सावन की नागपंचमी के शुभ पर्व पर नारियल तोड़कर एक नई सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म के निर्माण का शुभारंभ किया गया है। माई मूवीज एंड जय हनुमान सिने विजन बैनर के तले बन रही फिल्म लव स्टेशन का आगाज़ मुंबई के वेव एंड ट्रैक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सांग  रिकॉर्ड करके किया गया। जाने माने संगीतकार धनंजय मिश्रा के संगीत निर्देशन में पहला गीत नील कमल सिंह के मधुर स्वर में रिकॉर्ड किया गया है, जोकि सुनने में काफी मधुर है। इस फिल्म में कुल आठ गाने हैं। फिल्म की शूटिंग  आगामी अक्टूबर माह में उत्तर प्रदेश के देवरिया के कई रमणीय स्थलों पर की जाएगी।
फिल्म लव स्टेशन के निर्माता वीर सावरकर यादव हैं, जिनका उद्देश्य है साफ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण करना। जिससे सिनेमाघरों से दूर हो गये फैमिली ऑडिएंस फिर से सिनेमाहाल में भोजपुरी फिल्म देखने आयें। फ़िल्म के निर्देशन की बागडोर निर्देशक अरुण राज संभाल रहे हैं। फ़िल्म की कथा पटकथा संजय कुमार, रामउग्रह सिंह ने लिखा है। चुटीले व दिल छू लेने वाले संवाद लिखा है संजय कुमार ने। फिल्म के संगीतकार धनंजय मिश्रा तथा गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आज़ाद सिंह, शेखर मधुर, अजीत मंडल हैं। नृत्य अरुण राज, मारधाड़ शुक्रराज शाह का हैं। केंद्रीय भूमिका राजेश यादव, चंदन कुमार सिंह, प्रीति सिंह, सोनम तिवारी, देव सिंह, वैभव राय, धर्मेन्द्र सोलंकी आदि हैं। शेष अन्य कलाकारों का चयन जारी है।
Exit mobile version