नीलकमल सिंह, शिल्पी राज का नया साल मुर्गा हलाल न्यू ईयर वीडियो सांग हुआ रिलीज, छा गये नीलकमल सिंह

मुंबई| म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज किया गया है यूटयूब पर पूरे भारत के टॉप म्यूज़िक चार्ट में सेकंड पोजीशन हासिल करने वाले पॉपुलर भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का नया साल मुर्गा हलाल न्यू ईयर वीडियो सांग। इस गाने के ऑडियो सांग की अपार सफलता के बाद यह वीडियो सांग रिलीज किया गया है। जिसे मधुर आवाज में गाया है सिंगर नीलकमल और शिल्पी राज ने। यह उनका पहला धमाकेदार न्यू ईयर सांग है, जिसे यूटयूब पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने का वीडियो काफी मनोरंजनपूर्ण है। नया साल अब कुछ ही दिनों में आने वाला है ऐसे में नीलकमल सिंह ने यह वीडियो सांग लाकर न्यू ईयर की पार्टी मनाने वालों के लिए एक शानदार गीत का तोहफा दिया है। इसे सुनने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

आपको बता दें कि नया साल मुर्गा हलाल गीत को लिखा है आशुतोष तिवारी ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है सतेंद्र जी ने। इस गाने में नीलकमल सिंह और शिल्पी राज की आवाज़ का जादू है जबकि परिकल्पना सोनू सुधाकर की है। गौरतलब है कि नीलकमल सिंह का गीत “लइका तोहरे के पापा कहता” इंडिया के टॉप 2 वीडियोज में अपनी जगह बनाने मेे सफल रहा है। इस गाने को 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वर्ल्ड वाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी के ओनर रत्नाकर कुमार ने नीलकमल सिंह को उनके नए साल के नए गीत पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सिंगर ऐक्टर नीलकमल सिंह आज यूटयूब वर्ल्ड में एक बहुत बड़ा नाम है। इंडिया भर के टॉप म्यूज़िक चार्ट में उनका गीत टॉप टू में शामिल हुआ है। हमारी ओर से उन्हें ढेर सारी बधाई। अब उनका न्यू ईयर सांग नया साल मुर्गा हलाल भी यूटयूब पर नया रिकॉर्ड बना रहा है।” नीलकमल सिंह ने अपने इस नए गीत के जरिए एक तरह से अपने फैन्स और भोजपुरी के तमाम श्रोताओं और दर्शकों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।  गौरतलब है कि सिंगर नीलकमल सिंह का एक और गाना ‘दु हजारा लेके आजा स्टेज पs’ भी वर्ल्ड वाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी ने ही रिलीज़ क़िया है जिसे खूब सराहा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *