जल्द रिलीज होगी निरहुआ और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म कलाकंद, निर्माता रत्नाकर कुमार ने दी जानकारी

भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार व नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी ने अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ पूर्ण रूप से संपूर्ण कर लिया है। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी पूरी हो चुका है। जल्द ही फ़िल्म को रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद निर्माता रत्नाकर कुमार ने  सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से निरहुआ और आम्रपाली दुबे के फैंस को दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिया कि शूटिंग कंप्लीट…..रिलीज सून।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘कलाकंद’ के सह-निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। वही ‘कलाकंद’ की कहानी और निर्देशन संतोष मिश्रा कर रहे है। फिल्म में दिनेश लाल याद, आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह और संजय पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की हैं, जिसमें सोनभद्र के आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिला रहा था। फिल्म का दिल को छू लेने वाला संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया हैं।

फिल्म को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि फिल्म का पूरा काम मुंबई में कंप्लीट हो गया है। हम फिल्म को जल्द ही रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। क्योंकि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी हमेशा से ही भोजपुरी सिनेमा में हिट रही है। और काफी समय से दोनों की कोई फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है तो ये एक अच्छा मौका है दर्शकों को सिनेमाघरों तक खिंचने के लिए। फिल्म बेहद ही मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म में दर्शकों को निरहुआ का एक अलग रूप देखने को मिलेगा। जो अब से पहले दर्शकों ने कभी नहीं देखा होगा।

बता दें कि यह एक पारिवारिक फिल्म होगी, जिसमें इमोशन, मस्ती और कॉमेडी सबकुछ देखने को मिलेगा। दिनेश लाल निरहुआ भोजपूरी के हिट जोड़ियो में से एक हैं और पर्दे पर दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *