पॉवर स्टार पवन सिंह का देवी गीत “काली माई किरिया” रिलीज होते ही हुआ वायरल

पॉवर स्टार पवन सिंह की खासियत और उनका रुतबा ऐसा है कि चाहे उनकी फ़िल्म हो या उनके गाने हों रिलीज होते ही बवाल मचा देते हैं। उनके सांग यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। पवन सिंह का नया देवी गीत “काली माई किरिया” रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने का टीज़र मां अम्मा फिल्म्स के यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया था और लोग गाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गाना आउट किया गया यह कुछ घँटों में लाखों व्यूज क्रॉस कर गया है। सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा यह काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें पवन सिंह और ऎक्ट्रेस जिया राय का अंदाज खूबसूरत दिख रहा है। यह गाना मां अम्मा फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने खूबसूरत आवाज में गाया है। इस के वीडियो को एक कॉन्सेप्ट के अनुसार फ़िल्माया गया है। गाने में जिया राय कहती हैं कि उन्होंने कभी पूजा नहीं की तो पवन सिंह उन्हें समझाते हैं कि अपनी संस्कृति से दूर नहीं होना चाहिए। एक तरह से यह गाना खूबसूरत मैसेज भी दे रहा है। खुद पवन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपने ऑफिसियल अकाउंट से इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है कि गाना आउट हो गया है।
इसके खूबसूरत गीत लिखे हैं छोटु यादव ने और म्यूज़िक दिया है छोटे बाबा बसही ने जबकि अरेंजर हैं प्रियांशू सिंह।
इस देवी गीत में पवन सिंह के अपोज़िट अभिनेत्री जिया राय खूबसूरती की रोशनी बिखेर रही हैं। सांग में पवन सिंह का स्मार्ट लुक दिख रहा है।
इस बेहतरीन वीडियो को डायरेक्ट किया है रवि पंडित ने, जी हां वही रवि पंडित, जिन्होंने पावर स्टार पवन सिंह के साथ पुदिना आ आ आ जैसा सुपर डुपर हिट गाना किया था।
पवन सिंह के गाने काली माई किरिया को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है यह गाना ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुआ है। गाना यूटयूब और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
गाने के कोरियोग्राफर रितिक आरा हैं। परिकल्पना दीपक सिंह की है। एडिटर दीपक पंडित हैं। कॉलेब्रेशन अमित सिंह का है। माता पिता और अजीत सिंह जोकहरी का आशीर्वाद है। रानू सिंह, प्रिंस सिंह को धन्यवाद दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *