पावर स्टार पवन सिंह की पवन पुत्र का सांग “ए हो करेजा” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की सुपर हिट भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र का फुल वीडियो सांग “ए हो करेजा” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन सिंह का रोमांटिक मिजाज बहुत अच्छा लग रहा है। इस सांग को पवन सिंह ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह का कमाल डांस बहुत ही प्यारा लग रहा है। उनके साथ इस गाने में रितु पांडेय की केमिस्ट्री अच्छी दिख रही है। गाने लोकेशन काफी बेहतरीन है। कॉस्ट्यूम बहुत आकर्षक हैं।

आपको बता दें कि पवन सिंह की केन्द्रीय भूमिका वाली इस फिल्म को सिनेमाघरों में काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था। पवन सिंह के अभिनय, फाइट और डांस खूब पसंद किया गया। उन्हें कई शेड्स में परदे पर देखकर दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया  इस फिल्म के सभी गाने बहुत ही मधुर बनाये गए हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आए हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा किया गया है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैं। साथ में काजल राघवानी, प्रियंका पंडित भी हैं। नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर लांच किया गया है। वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले किया गया है। फिल्म पवन पुत्र के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक फिरोज खान हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही) हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कस्टयूम बादशाह खान का है। छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है। मुख्य कलाकार पवन सिंह, मीर सरवर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अयाज खान, राकेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, उजैर खान, निशा झा, जया पांडेय, प्रेम दूबे, अजय अय्यर, संजीव मिश्रा हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *