प्रमोद प्रेमी यादव का नया लोकगीत “शादी के कार्ड’ रिलीज़ होते ही हुआ पॉपुलर

मुंबई : यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव आजकल भोजपुरी जगत में हंगामा मचाए हुए हैं।यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव का एक नया लोकगीत “शादी के कार्ड’ का ऑडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से से रिलीज़ होते ही छा गया है। आज ही रिलीज़ हुए इस गीत को लाखों लोगों ने देखा और पसंद क़िया है। जैसे ही यह सांग आउट हुआ है इसके व्यूज लाखों मेे पहुंच गए हैं। इसके गीतकार और संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं जबकि अरेंजर आर्या शर्मा हैं।

इसकी परिकल्पना सोनू जी, अशोक प्रेमी की है जबकि संग रक्षक अभय पांडेय हैं विशेष आभार पंकज राय का है। 2020 के इस लोक गीत को ऑडिएंस काफी पसंद कर रही है।  प्रमोद प्रेमी ने अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शको श्रोताओं से कहा है कि “आप लोग इ गाना के सुनीं अउर ढ़ेर सारा प्यार आशीर्वाद देहीं जा. धन्यवाद्!”

आपको बता दें कि प्रमोद प्रेमी की फिल्म ‘चक्रव्यूह’ का सिनेमाघरों में बहुत अच्छा रेस्पॉन्स है।  इस फिल्म में सिंगर और ऐक्टर प्रमोद प्रेमी यादव और मणि भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल प्रमोद प्रेमी यादव अपनी धमाकेदार एक्शन फिल्म “अजय आज़ाद” की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक सम्पूर्ण परिवारिक कहानी है। फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांच और रोमांस सब कुछ है।  इसके निर्देशक नंदकिशोर महतो हैं। यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव और निर्देशक नंदकिशोर महतो की जोड़ी इससे पहले फिल्म वीर अर्जुन जैसी सफल फिल्म दे चुकी है। बाप बेटे की इस अलग सी कहानी में प्रमोद प्रेमी यादव बेटे के रोल में जबकि कमल सिंह बाप के रोल में हैं।

त्रिकाल मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म अजय आज़ाद के निर्माता विमल यादव, निर्देशक नन्द किशोर महतो, लेखक वेद प्रकाश आर्य, गीतकार कुलदीप सिंह, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी, छायाकार डी केशर्मा, नृत्य निर्देशक सागर,
एक्शन डायेक्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर रामबाबू हैं जबकि फिल्म के मुख्य कलाकार हैं प्रमोद प्रेमी यादव, कमल सिंह, प्रियंका राय, अंजलि सिंह, मुस्कान खान, ज्ञान आर्य, प्रदीप कुमार, मोहित यादव, रूपेश, अनिल विश्वकर्मा, इमरान, मुस्तकीम आदि।
यूपी की खूबसूरत लोकेशन्स पे इसको शूट किया जा रहा है। इसके अलावा प्रमोद प्रेमी की आने वाली फिल्मों में दुश्मनी, वास्तव और गुप्त जैसी कई फिल्में शामिल हैं। तो देखा जाएं तो प्रमोद प्रेमी ने तहलका मचा दिया है।

Exit mobile version