प्रमोद प्रेमी यादव के गाना लोइयां काटत को मिले एक दिन में एक मिलियन व्यूज

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार लोकप्रिय सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का रिलीज हुआ नया गाना लोइयां काटत गाल हिले को मात्र एक ही दिन में एक मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिला है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह भोजपुरी मस्ती भरा गाना श्रोताओं को सुनने में बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने को अपनी मधुर शैली में प्रमोद प्रेमी यादव ने एक नए अंदाज में गाया है, जो कि बार-बार सुनने का मन करता है। इस तरह से कहा जा सकता है कि वाकई श्रोताओं के बीच प्रमोद प्रेमी यादव यूथस्टार बने हुए हैं। उनका जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो दर्शक खूब पसंद करते हैं और उनके नये गानों का श्रोताओं को काफी इंतजार रहता है। लोकगीत लोइयां काटत गाल हिले के गीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। संगीतकार शशिरंजन हैं। परिकल्पना सोनू जी, अशोक प्रेमी का है। इस गाने को मिल रहे भरपूर प्यार को लेकर प्रमोद प्रेमी यादव ने सभी संगीत प्रेमियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

Exit mobile version