राम पटेल के साथ प्रेम सिंह और चांदनी कर रहे हैं आरजू

जाने माने फिल्म निर्देशक राम पटेल के कुशल निर्देशन में एक और नई भोजपुरी फिल्म के निर्माण का आगाज किया है। पिछले दिनों अनंत चतुर्थी के शुभ दिन पर इस फिल्म का का शुभ मुहूर्त गणेश जी की पूजा अर्चना करके धूमधाम से किया गया। इस फिल्म में एक बार फिर राम पटेल के इशारों पर राइजिंग स्टार प्रेम सिंह अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे, जिनकी  फिल्म पंगेबाज रिलीज को तैयार है। प्रेम के साथ यूट्यूब स्टार चांदनी सिंह भी मोहक नृत्य व अदा का जलवा बिखेरेंगी। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों में खूब वाहवाही बटोरने वाली साबित होगी। साथ ही  सागर चौधरी इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी काफी नई व मारधाड़, प्यार, रोमांस, हास्य से भरपूर है। रमेश कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म आरजू रीगल फ़िल्म एंड म्यूजिक प्रोडक्शन व जेके आर्ट फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित की जा रही है। इस फिल्म के सह निर्माता योगेन्द्र कुमार चौहान, सीमा सिंह हैं। फ़िल्म के निर्देशक राम पटेल हैं। लेखक साजिद शमशेर हैं। छायांकन इमरान अंसारी, नृत्य अशोक (दादा), विकास सिंह, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। स्पेशल थैंक्स हरीराम चेरो (विधायक दुद्धी, सोनभद्र) को राम पटेल और उनकी पूरी टीम ने दिया। उनका अतुलनीय सहयोग इस फिल्म को मिल रहा है। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, सागर चौधरी, चांदनी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, जेपी सिंह, आशीष खंभे, पिन्टू यादव, जे के चौहान, राजेश गौड़ आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *