राजेश यादव का लव स्टेशन बनकर तैयार 

मुंबई| भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो अभिनेता राजेश यादव धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं फिल्म लव स्टेशन से, बनकर रिलीज के लिए तैयार हो चुकी है। माई मूवीज़ प्रोडक्शन बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म लव स्टेशन का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य पूरा हो चुका है। सिनेमाहॉल खुलने पर रिलीज की जाने की पूरी तैयारी है। फिल्म के निर्माता वीर सावरकर यादव हैं, जिन्होंने सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए बहुत ही उम्दा फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म के निर्देशक अरुण राज हैं, जिन्होंने हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्म की मेकिंग की है। फिल्म की कथा पटकथा संजय कुमार, रामउग्रह सिंह ने लिखा है। संगीतकार स्व. धनंजय मिश्रा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आज़ाद सिंह, शेखर मधुर, अजीत मंडल हैं। छायांकन आर. आर. प्रिन्स ने किया है। नृत्य अरुण राज, मारधाड़ शुक्रराज शाह, प्रोडक्शन अखिलेश राय, कला डी.एन मौर्या, ड्रेस- श्वेता उपाध्याय  का है। केंद्रीय भूमिका में राजेश यादव हैं, जिनकी बतौर हीरो यह पहली भोजपुरी फिल्म है। उनका किरदार और लुक काफी पॉवरफुल है, जोकि दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है। उनके साथ सोनम तिवारी, सूरज यादव, देव सिंह, लालधारी आदि कलाकार भी अपने  धांसू अभिनय से दर्शकों का मन मोह लेंगे। जिस तरह आम जन जीवन में मनोरंजन का बहुत ही महत्व है। उसी तरह रुपहले परदे पर हंसी-ठिठोली, प्यार-मोहब्बत, रोमांस से दर्शकों में रोमांच और भी बढ़ जाता है। इसी बात को ध्यान में रखकर फिल्म का ताना बाना बना गया है। उम्मीद है कि अभिनेता राजेश यादव के लाजवाब अभिनय से सजी फिल्म लव स्टेशन दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने में कामयाब होगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जायेगा।

Show More

Related Articles