राऊडी हीरो प्रेम सिंह की फिल्म “बांध के दुपट्टा में दिल ले गईल” की शूटिंग कंपलीट
मुंबई| राऊडी हीरो प्रेम सिंह की मुख्य भूमिका से सजी त्रिपुर सुंदरी फिल्म्स के बैनर तले बन रही एक सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म “बांध के दुपट्टा में दिल ले गईल” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बलिया में पूरी कर ली गई है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक समीर सिंह हैं। समीर सिंह एक अनुभवी और सुलझे हुए फिल्म मेकर हैं। उन्होंने शानदार ढंग से फिल्म की कथा, पटकथा और संवाद लिखे हैं। इस फिल्म का तानाबाना हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बुना गया है। इस मूवी में केंद्रीय भूमिका में राऊडी हीरो प्रेम सिंह हैं। उनकी भूमिका इस फिल्म में काफी अलग है, जोकि दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ने वाला है। फिल्म की नायिका नीलू शंकर सिंह हैं। इस फ़िल्म में हीरो हिरोइन की केमिस्ट्री सिनेप्रेमियों को खूब भायेगी। वर्सटाइल एक्टर देव सिंह इस फ़िल्म में एक अलग व महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों ने भी बेहतरीन ऐक्टिंग की है। जैसा कि फिल्म के टाइटल से प्रतीत हो रहा है यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जिसमें प्रेम सिंह और नीलू शंकर सिंह की जोड़ी दर्शकों को अपना कमाल दिखाएगी। फिल्म में देव सिंह की भूमिका भी उल्लेखनीय है।
यह फिल्म राजश्री की फिल्मों नदिया के पार, हम आपके हैं कौन, विवाह की तरह ही पारिवारिक रिश्तों को केंद्र में रखकर निर्मित की गई है, जोकि आज के दौर की भोजपुरी फिल्मों से एकदम अलग होगी। यह फिल्म देखने के बाद दर्शकों को राजश्री की फिल्मों की याद ताजा हो जायेगी। फिल्म का गीत संगीत भी बहुत ही मधुर बनाया जा गया है, जो कि फिल्म की कहानी से जुड़ा हुआ है। फिल्म में कुल आठ गीत हैं, जोकि अलग-अलग फ्लेवर के हैं। फिल्म की शूटिंग बलिया के रमणीय और मनोरम स्थलों पर एक ही शेड्यूल में पूरी की गई है। फिल्म बांध के दुपट्टा में दिल ले गईल के संगीतकार अजय ए.जे. सिंह हैं। छायाक़ार अमिताभ चन्द्रा, नृत्य निर्देशक कुमार प्रीतम, अशोक जी, विकास सिंह, कला निर्देशक विकास हैं। इसके फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव, अरविन्द यादव हैं। इसमें मुख्य भूमिका में प्रेम सिंह, नीलू शंकर सिंह, देव सिंह, समीर सिंह, रिंकू भारती गोस्वामी, जे पी सिंह, विद्या सिंह, पारुल प्रिया, विवेक मासूम, अखिलेश यादव आदि हैं।