शिवम गौड़ और अंजली सिंह की फिल्म “दुल्हा अईसन चाही” की शूटिंग कानपुर में जारी

मुंबई| शिवम गौड़ और अंजली सिंह की फिल्म “दुल्हा अईसन चाही” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कानपुर में जोर शोर से हो रही है। यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है और समाज को एक मैसेज देने वाली फिल्म भी है। इस फिल्म में हार्डकोर विलेन की भूमिका में देव सिंह नज़र आएंगे। महालक्ष्मी फिल्म्स एंड टीवी के बैनर तले बन रही फिल्म के निर्माता संतोष गौड़, निर्देशक अजय झा, लेखक संजय मेहतो, संगीतकार धीरज सेन, डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर महेश आचार्या, प्रवीण शेलार, विष्णु गौड़ और निखिलेश श्रीवास्तव, फाइट मास्टर श्रवण और आर्ट डायरेक्टर अरुण यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में शिवम गौड़, अंजली सिंह, तान्या मिश्रा, गगन शुक्ला, देव सिंह, अरविंद महतो, नीलू यादव, आशा चौहान शामिल हैं।
भोजपुरी फिल्म दुल्हा अइसन लव स्टोरी पर आधारित एक ड्रामा फ़िल्म है। यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है।
फ़िल्म के निर्माता संतोष गौड़ इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित है। इस फिल्म से एक नया चेहरा शिवम गौड़ भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण करने जा रहा है। वह एक लोकप्रिय गायक हैं, जो अब गायिकी के साथ साथ हीरो के रूप में भी अपने फैन्स एवं दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहे हैं। कानपुर की बेहतरीन लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग जारी है। शिवम गौड़ इस फिल्म को अपने लिए एक बेहतरीन लांचिंग मूवी मानते हैं, जिसमें अभिनय का काफी स्कोप है। फिल्म का गीत संगीत इसका प्लस प्वाइंट होगा। अब यह तो फिल्म देखकर पता चलेगा कि इसमें हिरोइनों को कैसा दूल्हा चाहिए, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि फिल्म बहुत एंटरटेनिंग होगी जिसमें कॉमेडी की पंच लाईन भी होगी तो वहीं रोमांस और डांस का तड़का भी।

Exit mobile version