नीता एंड लक्ष्मीना एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म ‘जनता का अदालत’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल, निर्माता हैं विनोद कुमार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी सिनेमा का ग्राफ बढ़ाने की कड़ी में बेहतरीन फ़िल्मों का निर्माण करने के आगे आई फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस नीता एंड लक्ष्मीना एंटरटेनमेंट के ओनर फ़िल्म निर्माता विनोद कुमार ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फ़िल्म बनाने का वीणा उठाया है। इसी कड़ी में गायक से नायक बने शशांक मुन्ना तूफानी को नये विषय पर फ्रेश स्टोरी के साथ भोजपुरी फिल्म “जनता की अदालत” का निर्माण किया है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया था, जोकि काफी वायरल हो चुका है। फ़िल्म के फर्स्ट लुक को पसंद व सराहा जा रहा है।

गौरतलब है कि भव्य पैमाने पर काफी खर्च के साथ नीता एंड लक्ष्मीना एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित की गई रही भोजपुरी फिल्म जनता की अदालत की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के विभिन्न रमणीय क्षेत्रों में पूरी की गई है। केंद्रीय भूमिका में नवोदित हीरो शशांक मुन्ना तूफानी अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। उनके जिगरी दोस्त की भूमिका में बतासा चाचा के नाम से हर दिल पर राज कर रहे वर्सेटाइल एक्टर मनोज टाईगर हैं। फिल्म की नायिका सोनम तिवारी हैं। मेहमान भूमिका में भोजपुरी की स्टार ऐक्ट्रेस बबली गर्ल ऋतु सिंह अपनी अदा का जादू चलाने वाली हैं। सशक्त भूमिका में हरफनमौला एक्टर अवधेश मिश्रा नजर आने वाले हैं। इन दिनों निगेटिव और पॉजीटिव दोनों किरदार में अपना परचम लहरा रहे अभिनेता बालेश्वर सिंह अपने अभिनय से खूब धमाल मचाने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि नीता एंड लक्ष्मीना एंटरटेनमेंट बैनर के तले बनी फ़िल्म जनता की अदालत के निर्माता विनोद कुमार हैं, जिनका उद्देश्य है भोजपुरी सिनेमा जगत को बेस्ट से बेस्ट फ़िल्म देना। अपनी धुन के पक्के बेहतरीन फिल्म की मेकिंग करने वाले टैलेंटेड फिल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। अपनी सधी हुई लेखनी से दर्शकों के मनोरंजन कराने और मैसेज देने वाली कई फिल्मों के लेखक शकील नियाजी ने लीक से हटकर इस फिल्म की कथा, पटकथा संवाद लिखा है। इस फिल्म के मधुर संगीत तैयार किया है संगीतकार साजन मिश्रा ने। गीतकार राजेश मिश्रा, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, शेखर मधुर हैं। फिल्म के डीओपी जहांगीर सैय्यद हैं। कला सिकन्दर का है। संकलन प्रवीण एस. राय, नृत्य सुदामा मिंज, मारघाड अली, पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो का है। कार्यकारी निर्माता हीरालाल वीरू, लाइन प्रोड्यूसर प्रमोद कुमार हैं। फ़िल्म के पी.आर.ओ. रामचन्द्र यादव हैं। विशेष सहयोग राम सेवक का है। विशेष आभार पवन यादव, महेश मौर्या, रमेश गौड़ का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर जीतू बाबा, प्रोडक्शन मैनेजर जोंटी गिरी हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शशांक मुन्ना तूफानी, सोनम तिवारी, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, शिवा शर्मा, रत्नेश बरनवाल, राधे मिश्रा, विनोद कुमार, अमित पांडेय, जागृति गुप्ता, अप्सरा यादव, इन्द्रेश त्रिपाठी हैं। स्पेशल सांग में बबली गर्ल ऋतु सिंह ने परफॉर्म किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *