यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव की भोजपुरी फिल्म “गुप्त” की शूटिंग गुजरात में शुरू

निर्देशक नन्द किशोर महतो के साथ हैट्रिक कर रहे हैं प्रमोद प्रेमी

मुंबई| यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव, निधि झा, चांदनी सिंह, मोहन जोशी, मनोज टाइगर के मुख्य अभिनय से सजी निर्देशक नन्द किशोर महतो की भोजपुरी फिल्म “गुप्त” की शूटिंग 3 जनवरी से गुजरात के संजान के वृंदावन स्टूडियो में शुरू हो गई है। इस फिल्म के साथ डायरेक्टर नन्द किशोर महतो और प्रमोद प्रेमी यादव हैट्रिक की तैयारी में हैं। जी हां, यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव और निर्देशक नन्द किशोर महतो फिल्म वीर अर्जुन जैसी सफल फिल्म भी साथ दे चुके हैं।

गौरतलब है कि आई जे के फिल्मस के बैनर तले बनने वाली फिल्म गुप्त के निर्माता इरफ़ान शेख और जे के चौधरी हैं। सह निर्माता संतोष गुप्ता हैं। इस फिल्म के लेखक ओम प्रकाश यादव हैं। मधुर संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है।  डीओपी डी के शर्मा, फाइट मास्टर दिलीप यादव हैं। फिल्म के सह निर्देशक विकास कुमार और प्रोडक्शन मैनेजर विजय मौर्या हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, निधि झा, चांदनी सिंह, मोहन जोशी, बृजेश त्रिपाठी, मनोज टाईगर, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, रजनीश पाठक, जय सिंह, गिरीश शर्मा,के के गोस्वामी, सोनिया मिश्रा, नीरज यादव अहिरा, आकाश आदि हैं।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म का पोस्टर नव वर्ष की शुभकामना देते हुए आउट किया गया, जो बेहद आकर्षक लग रहा है। जिस तरह बॉबी देओल वाली फिल्म गुप्त मेे काजोल और मनीषा कोईराला हीरोइन थीं, उसी तरह इस फिल्म में भी प्रमोद प्रेमी पोस्टर में सेंटर मेे नए लुक में दिख रहे हैं और उनके दोनों तरफ निधि झा और चांदनी सिंह नज़र आ रही हैं। यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव इस फिल्म में हीरो हैं जबकि निधि झा और चांदनी सिंह इसमें मुख्य अभिनेत्रियां हैं। हालांकि फिल्म के निर्देशक नन्द किशोर महतो ने कहा कि इस फिल्म की कहानी बॉबी देओल की गुप्त से एकदम अलग है। इसका टाइटल एक है वरना दोनों फिल्म का कांसेप्ट और स्टोरी बिल्कुल अलग है। यह फ़िल्म म्यूजिकल एवं मारधाड़ से भरपूर है।

गौरतलब है कि निर्देशक नन्द किशोर महतो और प्रमोद प्रेमी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में ब्लॉक बस्टर जोड़ी मानी जाती है। इस डायरेक्टर ऐक्टर जोड़ी की एक और भोजपुरी फिल्म “अजय आज़ाद” की डबिंग का काम तेजी से हो रहा है। वीर अर्जुन फिल्म भी यह जोड़ी दे चुकी है, ऐसे में इंडस्ट्री मेे यह चर्चा है कि गुप्त के द्वारा यह ऐक्टर डायरेक्टर तीसरी सफल फिल्म देने जा रहे हैं।

Exit mobile version