अंकुश राजा का गाना राजा तोहरे जरूरत बा हुआ वायरल, मिले 14 घंटे में एक मिलियन व्यूज

मुंबई| भोजपुरी गीत संगीत के दुनिया में अपनी आवाज का जादू चला रहे सिंगर ब्रदर्स अंकुश राजा का हाल ही में रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से राजा तोहरे जरूरत बा गाने को मात्र 14 घंटे में ही एक मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। मस्ती भरा यह गाना यूट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है। इस गाने को अपनी मधुर शैली  में कर्णप्रिय स्वर में अंकुश राजा ने गाकर संगीतप्रेमियों का मन मोह लिया है। यह गाना हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को लिखा है गीतकार उमेश अनमोल ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार प्रियांशु सिंह ने।
गौरतलब है कि अंकुश राजा ने अब तक जितने भी गाने गाये हैं, सभी गाने काफी हिट रहे हैं। उनके गाये हुए गानों को रिलीज होने का उनके फैंस को काफी इंतजार रहता है। उनके गानों को यूट्यूब पर मिलियन मिलियन व्यूज मिलने से यह पता चलता है कि वाकई अंकुश राजा की फैन फॉलोइंग की तादाद काफी बड़ी है। उनके चाहने वाले व श्रोताओं ने उनके हर एक गानों को सुपरहिट बनाया है।

Show More

Related Articles