दीपक त्रिपाठी, अनन्या सिंह करेंगे उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन यूके की तरफ से 20 जून को ऑन लाईन लोकगीत संगीत गायन

मुंबई | उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन यूके की तरफ से आयोजित भोजपुरी लोकगीत संगीत संध्या में 20 जून, शनिवार को यूके टाइम 4 बजे एवं भारतीय समय रात्रि 8 बजकर 30 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय लोकगीत गायक दीपक त्रिपाठी और लोकप्रिय गायिका अनन्या सिंह ऑन लाईन लोक संगीत गायन करेंगे। यह संगीतमय कार्यक्रम लगभग पैंतीस देशों में एक साथ प्रसारित किया जायेगा। कजरी, सोहर, भक्ति गीत से भरी संगीतमय शाम में दीपक त्रिपाठी और अनन्या सिंह अवधी व भोजपुरी में हर विधा के गीत संगीत अपनी मधुर गायन शैली में प्रस्तुत करेंगे। वे दोनों लोक गायक एक से बढ़कर एक विधा का गीत गाएंगे और संगीत संध्या को सार्थक बनाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे। भारतीय उच्चायोग लंदन यूके के सहयोग से आयोजित किया जा रहा यह लाइव प्रोग्राम फेसबुक यूपीसीएयूके पर लाइव किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति को लेकर दीपक त्रिपाठी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मैं उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन यूके (यूपीका-यूके) का तहेदिल से शुक्रगुजार हूँ। उन्होंने अपने फैंस एवं संगीतप्रेमियों से निवेदन किया है कि इस लाइव लोकगीत संगीत कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़कर  लोकगीत संगीत का मान बढ़ायें। आप  सभी से निवेदन है कि 20 जून को रात्रि 8:30 बजे लाइव मेरे साथ लोकगीत संगीत संध्या में जुड़े। मैं भी अपने फ़ेसबुक पर शेयर करूँगा और आप सब भी करिएगा।

Show More

Related Articles