प्रभा राज और माही श्रीवास्तव का नया लोकगीत ‘गाल कइसे कटल’ हुआ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकार माही श्रीवास्तव रोजाना कुछ न कुछ नया अपने दर्शकों के साथ साझा करती रहती है। वे सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालो के लिए वीडियोस या फ़ोटो शेयर करती रहती है। उनके चाहने वालो की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है। अब माही श्रीवास्तव ने अपने फैंस के लिए नया लोकगीत लेकर आई हैं।

जिसके बोल है ‘गाल कइसे कटल’। गाने को सिंगर प्रभा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया हैं। गाने में माही का लुक देखते ही बन रहा है वही इसके ऊपर उनके एक्सप्रेसशन दर्शकों के दिलों पर चुरिया चलाने के लिए काफी है। गाने में एक तरह जहां मस्तीभरा माहौल है वही दूसरी तरफ माही का ऑनस्क्रीन पिया परेशान नजर आ रहा है।

गाने में माही अपने ऑनस्क्रीन पति से कहती हैं कि खा के हमरी कह तू क्रिया बालम… गइल रहा कौन गिरिया बालम… बाड़ा तोहरे तो कौनसा पोटल पिया पोटल पिया…तोहरे गोर गोर गाल कइसे कटल पिया तोहरे गोर गोर कैसे कटाल पिया…। गाने में माही का ट्रेडिशन ऑउटफिट बहुत ही कमाल का लग रहा है वे पीली रंग के लहंगा चोली में बेहद ही खूबसूरत दिख रही है।

वही उनके साथ गोल्डी जायसवाल भी गजब के दिख रहे हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री शानदार है। जब जब दोनों का कोई गाना साथ मे आता है तो वो गर्दा ही उड़ा देता हैं। गाल कइसे कटल को प्रभा राज ने गाया है। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन विजहेल ने किया है। गाने को कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *