पावर स्टार रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह की फ़िल्म मेरा वतन का ट्रेलर लॉन्च, दिखा भोजपुरी माटी का प्रेम

पवन सिंह की फ़िल्म मेरा वतन के ट्रेलर ने मचाई खलबली,लंदन की लोकेशन से दर्शक हुए अभीभूत

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार आउट रिकॉर्ड मशीन कहे जाने वाले पवन सिंह और अभिनेत्री सपना गिल स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘वतन’ का अद्भुत ट्रेलर दीपावली के शुभ अवसर पर रिलीज हुआ है जिसे बेपनाह प्यार मिल रहा है। कुछ घन्टे में ट्रेलर को लाखों लोगों द्वारा देखा गया है और इसका आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश प्रेम से ओत प्रोत इस फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा और प्रशांत जम्मुवाला हैं। इसका निर्माण यशी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फ़िल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं।
ट्रेलर वाकई पॉवरफुल है जिसमे पवन सिंह की धांसू अदाकारी, उनका गज़ब एक्शन, भरपूर रोमांस, ड्रामा, भोजपुरी माटी का प्रेम सबकुछ है।
पवन सिंह की भोजपुरी फ़िल्म ‘वतन’ की शूटिंग लंदन के मनोरम लोकेशन में की गई है, इसलिए ट्रेलर में क्या दृश्य दिख रहे है। पवन सिंह का बिना मूंछ वाला लुक भी आकर्षित कर रहा है और एक से बढ़कर एक डायलॉग हैं। एक जगह पवन सिंह कहते हैं “मेरी पहली पहचान यह है कि मैं एक हिन्दुस्तानी हूँ।”

फ़िल्म में पवन सिंह के साथ सपना गिल मुख्य हीरोइन के रूप में नज़र आ रही हैं। वहीं अरीना (यूके) और ग्रेस (यूके) भी अहम भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की सबसे विशेष बात यह है कि इसकी शूटिंग सात समुंदर पार लंदन के कैम्ब्रिज, विंड्सर पैलेस, लंदन आइलैंड ब्रिज जैसी ग्रैंड लोकेशन्स पर की गई है। फ़िल्म मेरा वतन’ भारत देश को समर्पित एक शुद्ध पारिवारिक फ़िल्म है, जिसमे एक मैसेज भी है। इस फ़िल्म के द्वारा विदेश में रह रहे भोजपुरी भाषी लोगों की देशभक्ति के साथ – साथ अपने वतन के प्रति भावनाओं को दर्शाया गया है। इस फ़िल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में कुछ नया परोसने का प्रयास किया गया है। दर्शकों ने इस फ़िल्म के ट्रेलर को दिल से स्वीकार किया है।

उम्मीद है कि दर्शकों को यह फ़िल्म भी अवश्य पसंद आएगी। पवन सिंह भी इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि लंदन में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग कभी सपना हुआ करता था, लेकिन आज अभय सिन्हा की फिल्मों की शूटिंग वहां भव्य रूप से हो रही है। मेरा वतन मेरे दिल के करीब है और यह एक बेहतर सिनेमा हम दर्शकों के पास जल्द लेकर आ रहे हैं।
यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी मेरा वतन के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मुवाला और डायरेक्टर इश्तेयाक शेख बंटी हैं। डीओपी वासु, यूके लाइन प्रोड्यूसर विपुल शर्मा, म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद, छोटे बाबा, गीतकार सन्तोष पूरी, प्रकाश बारूद हैं। सिंगर्स पवन सिंह, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, शीलू श्रीवास्तव, मधुकर आनंद, क्रिएटिव हेड पंकज तिवारी हैं। कथा पटकथा इश्तेयाक शेख बंटी ने लिखी है। डायलॉग दिलीप के रावत ने लिखे हैं। ईपी अनिल कुमार सिंह हैं। एडिटर नागेन्द्र यादव हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, रिक्की गुप्ता हैं। फ़िल्म में पवन सिंह, सपना गिल, अरीना (यूके), ग्रेस (यूके), डेविड (यूके), दीपक सिन्हा, पदम् सिंह, संजय महानन्द, अनंजय रघुराज, अनुराधा सिंह, अनोया बोरह, उल्हास कुदवा, श्रद्धा नावल, उज़ैर खान प्रमुख भूमिका में हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *