स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से डांडिया नाइट का आयोजन

पटना, 12 अक्टूबर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से नवरात्रि के अवसर पर डांडिया नाइट सीजन 02 का आयोजन किया गया। माता रानी के सबसे बड़े पर्व नवरात्र के अवसर पर हर जगह डांडिया और गरबा की धूम रहती है। हर कोई रंग- बिरंगे खूबसूरत पारंपरिक परिधानों में सज- धज कर माता का स्वागत करने के लिए तैयार रहता है। मान्यता है कि इस नवरात्रि पर दुर्गा माता अपने मायके आती हैं, जिनके स्वागत के लिए दुर्गा पूजा और डांडिया डांस का आयोजन किया जाता है। राजधानी के गौड़ियामठ स्थित स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में डांडिया नाइट सीजन 02 का आयोजन किया गया।डांडिया नाइट में स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के बच्चे अपने परिवार के साथ पहुंचे। रंग-बिरंगे परिधानों में पुरूष-महिला, युवा और बच्चों नें जमकर डांडिया पर डांस किया।

इस दौरान कोई गरबा की मस्ती में डूबा नजर आया तो कोई गीतों की मधुर धुन पर जमकर डांडिया खनकाते नजर आया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुप्रसिद्ध एंकर अखौरी योगेश कुमार ने किया। स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के डायरेक्टर हर्ष सिन्हा ने बताया कि नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में ही उत्साह से मनाया जाता है और डांडिया सेलिब्रेशन इस त्योहार को और खास बना देता है।उन्होंने कहा हमलोग डांडिया को धूमधाम के साथ मनाते रहे हैं।

गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भक्तिगीतों पर सभी ने जमकर डांडिया रास किया। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी झूम उठे। देर तक सभी नृत्य, गीत और संगीत की मस्ती में डूबे रहे। डांडिया नाइट कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक कुमार संभव, आलोक कुमार सिन्हा, अचला श्रीवास्तव, पल्लवी सिन्हा और राज ने भक्ति रस से परिपूर्ण गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में आलोक कुमार सिन्हा और प्रेम कुमार ने कभी अलविदा ना कहना गीत गाकर समां बांध दिया। इस अवसर पर पंकज कांबली, सावन सर, पल्लवी श्रीवास्तव, अनुराग समरूप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि और गायकों को मोमेंटो और चुनरी देकर सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *