बॉलीवुड और भोजीवुड को एक साथ जोड़ने में भोजपुरी के एक मात्र कलाकार हैं रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह

रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह मिले टी-सीरीज के भूषण कुमार और पायल देव से, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरें

भोजपुरी सिनेमा के रिकॉर्ड मशीन पावर स्टार पवन सिंह हमेशा कुछ न कुछ नया करते हैं और एक बड़ी लकीर खींच देते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई रिकॉर्ड पवन सिंह ने बनाये हैं और भोजपुरी को आगे बढ़ाने में अहम योगदान निभाते रहते हैं। बॉलीवुड और भोजपुरी को एक साथ जोड़ने का पुल बांध रहे पवन सिंह ने लंदन से मुंबई आते ही कई नई पहल की है। जिसकी जानकारी सभी को जल्द ही हो जाएगी।

गौरतलब है कि ‘करंट’, ‘बारिश बन जाना’, ‘कमरिया हिला रही है’ जैसे ब्लॉकबस्टर हिट गानों से अपनी आवाज पर पूरी दुनिया को नाचने वाले भोजपुरी सिनेमा के रिकॉर्ड मशीन पॉवर स्टार पवन सिंह और बॉलीवुड की सुपर सिंगर पायल देव की जोड़ी एक बार फिर साथ आने वाली हैं। इस जोड़ी के अब तक के सभी गानें सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। इस जोड़ी का एक फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में पवन सिंह, टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, सिंगर पायल देव और आदित्य देव नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही इस फोटो को कैप्शन दिया गया है – It was nice to see you again Bhushan ji after a long time!

https://www.instagram.com/p/CaY4vCJKtwM/?utm_medium=share_sheet

अब इस फोटो को देखकर यही अंदाज लगाया जा सकता हैं कि पवन सिंह और पायल देव टी सीरीज का नया सांग करने जा रहे हैं। और इस सांग को टी सीरीज बनाने वाली हैं। क्योंकि भूषण कुमार की कंपनी अच्छे म्यूजिक और बेहतरीन  सिंगरों के साथ जुड़ कर काम करती है। अगर हम पवन सिंह की बात करे तो उन्होंने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपने ‘लॉलीपॉप’ सांग से भोजपुरी इंडस्ट्री को एक अलग पहचान दिलाई है। लॉलीपॉप सांग से ही भोजपुरी इंडस्ट्री को विदेश में जाना जाता हैं। इस सांग ने भोजपुरी इंडस्ट्री के स्वर्ण इतिहास को लिखा है। अभी हाल ही में इस सांग को चीन के एक रेस्टोरेंट में कई चीनी लोग गाते हुए नजर आए थे। ये वीडियो भी सोसल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हुआ था।

उल्लेखनीय है कि यशी फिल्म्स की लंदन में शूट हो रही 12 फिल्मों में से 2 फिल्मों की शूटिंग खत्म करके पवन सिंह भारत वापस लौटे हैं और आते ही उन्होंने प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया है और अपने होली में धमाल मचाने की तैयारी में जुट गए हैं, साथ ही और भी कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *