निरहुआ-आम्रपाली ने शिल्पी राज और नीलम गिरी के ‘राजा जी खून कई द’ पर लुटाया अपना प्यार

इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में 11 नंबर पर ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और अभिनेत्री नीलम गिरी के सांग ‘राजा जी खून कई द’ ने अपनी जगह कायम रखी हुई हैं। इस सांग पर अब तक हजारों रील बन चुके हैं। लेकिन अब इस सांग पर भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने एक मजेदार रील बनाया है। इस रील में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का साथ खुद नीलम गिरी ने दिया हैं। जिन्होंने राजा जी खून कई द में खुद परफॉर्म किया है। वीडियो को निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ के सेट पर बनाया गया हैं। जिसकी शूटिंग सोनभद्र में जोरो शोरो से चल रही है। वीडियो में निरहुआ और नीलम साथ में बैठे हुए होते है फिर आती है आम्रपाली दुबे उसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच मे निरहुआ फंस जाता हैं। इस मजेदार वीडियो में तीनों के बीच बांड बहुत ही अच्छे से दिखाई दे रहा है। जहां निरहुआ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है।
dineshlalyadav ए राजा जी एगो पून
ch&#Kalakand @neelamgiri_ @aamrapali1101 @ratnakarwwrindia @santoshmishra320
लिंकः https://www.instagram.com/reel/CaHkG9cBJgU/?utm_medium=share_sheet

तो वही आम्रपाली दुबे भी कहां पीछे रहने वाली थी उन्होंने भी वीडियो को शेयर किया है और लिखा है
aamrapali1101 Aye Rajaji #Kalakand
@dineshlalyadav @neelamgiri_ @ratnakarwwrindia @santoshmishra320

लिंकःhttps://www.instagram.com/reel/CaHpZvKPVN1/?utm_medium=share_sheet

इसके साथ ही आम्रपाली दुबे के शेयर वीडियो पर अब तक 81 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वही निरहुआ के वीडियो पर 77 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके है। फैंस इस वीडियो पर मजेदार टिप्पणी भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट ट्रेंडिंग सिंगर है जिनका कोई न कोई सॉन्ग हमेशा ट्रेंड करता है। उनके गाए हुए गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं।
शिल्पी राज ने अपनी आवाज से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। वहीं दूसरी ओर इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में भी उनके गाने शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में नंबर 1 पर पुष्पा फिल्म का श्रीवल्ली, नंबर 2 और 3 पर ओ आथिया, 4 पर सम्मी जैसे गाने के बीच में भोजपुरी इंडस्ट्री के भी गानों ने इस चार्ट बास्टर में अपनी जगह बनाई है। जहां पिछले सप्ताह ‘राजा जी खून कई द’ 15वे नंबर पर था, वही इस सप्ताह इस सांग ने चार पायदान की बढ़त बढ़ाते हुए ये 11वे नंबर पर आ गया है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *