विशाल सिंह की एक्शन और रोमांस से भरपूर फ़िल्म”दिलदार से दिल लागल”का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार डायलॉग और खासे अभिनय से दर्शको के दिलो पर राज करने वाले अभिनेता विशाल सिंह की नई भोजपुरी फ़िल्म”दिलदार से दिल लागल”का ऑफिसियल ट्रेलर आज सुबह 6 बजे एस.आर.के म्यूजिक चैनल पर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।फ़िल्म में अभिनेता विशाल सिंह की रोमांस व एक्शन को दर्शक खूब पसंद कर रहे है।तनुश्री संग और उनकी नोक झोंक फ़िल्म को एक अलग लेबल में ला दिया है।यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे फ़िल्म के स्पेशल गाने में थिरके नज़र आ रही है।सांस्कृतिक फ़िल्म क्रियेशन के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता गौरव कुमार,जी शर्मा और निर्देशक विशाल यादव है। अभिनेता विशाल सिंह कहते है कि यह फ़िल्म मेरे दिल के करीब है इसके लिए हमने कई महीनों से लगातार मेहनत किया है।मुझे पूरी उम्मीद है की दर्शक इसे देख कर गुड फील का ऐहसास करेंगे।  इतने अच्छे फ़िल्म बनाने लिए उन्होंने पूरी टीम को दिल से शुक्रिया अदा किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *