वायरल हुआ काजल यादव के जन्मदिन पर लांच हुआ भोजपुरी फ़िल्म ‘पिंजरा’ का फर्स्ट लुक

काजल यादव का रौद्र रूप दिखा भोजपुरी फ़िल्म 'पिंजरा' के फर्स्ट लुक में

हर वर्ष की भाँति इस बार भी सुपर एक्ट्रेस काजल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जोकि बहुत ही खास बन गया है। उनके जन्मदिन को यादगार बनाते हुए फ़िल्म निर्मात्री व अभिनेत्री माया यादव ने भोजपुरी फ़िल्म ‘पिंजरा’ का फर्स्ट लुक लांच किया। काजल यादव के बेहतरीन अभिनय से सजी यह फिल्म नारी शक्ति को प्रस्तुत करने वाली इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी होते ही काफी वायरल हो गया है। इस फ़िल्म के पोस्टर के फर्स्ट लुक में काजल यादव इंडियन लुक में रौद्र रूप में दिख रही हैं।

उनके हाथ में रक्त रंजित हँसुआ दिखाया गया है, उनका फेस क्रोधमय दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि जैसे वह दुर्गा के अवतार में पापियों का संहार कर रही हैं। बैकग्राउंड में जलती हुई आग लपटें दिख रही हैं। पोस्टर में विशाल रूप में पिंजरा भी दिखाया गया है, जोकि फ़िल्म के टाइटल को प्रेजेंट कर रहा है।

पोस्टर में स्लोगन लिखा गया है… ‘जब टूटेगा कैद में पिंजर, पिंजरा तोड़ उड़ जायेगी! अस्त्र पकड़ कर हस्त में अपने, वो दुर्गा बन जायेगी!!’ यह फिल्म रोमांच से भरपूर काफी अलग बनाई गई है। इस फ़िल्म का गीत-संगीत भी बहुत ही कर्णप्रिय व मधुर है। इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक की काफी सराहना की जा रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए काजल यादव ने लिखा है कि ‘मेरी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘पिंजरा’ का फर्स्ट लुक आउट, कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद दें!’

https://www.instagram.com/p/C2Z_WUhIsyP/?igsh=MTZ0aDNzNG9ianM5NQ==

कृष्णा दीप इन्टरटेनमेंट बैनर के तले बनाई गई भोजपुरी फ़िल्म ‘पिंजरा’ में केंद्रीय भूमिका में हैं। उनका किरदार काफी चैलेंजिंग है, जोकि उनके फैंस के लिए सरप्राइज पैक्ड है। इस फ़िल्म को लेकर काजल यादव बहुत ही उत्साहित हैं। इस फ़िल्म की निर्मात्री माया यादव हैं, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन हृदयस्पर्शी फ़िल्म का निर्माण किया है। निर्देशक जीवन सुजान हैं। लेखक जीवन सुजान, गीतकार शेखर मधुर, दुर्गेश भट्ट, संगीतकार साजन मिश्रा हैं।

छायांकन डीके शर्मा, संकलन नागेन्द्र यादव का है। कार्यकारी निर्माता दीप चन्द यादव हैं। पार्श्व संगीत राजेश, साउंड मिक्सिंग प्रदीप पाण्डेय, वीएफएक्स नौशाद अली, डीआई हेमन्त थापा का है। पोस्ट पोडक्शन आई विजन स्टूडियो में किया गया है। पोस्टर डिज़ाइनर देवा आर्ट हैं। मुख्य कलाकार काजल यादव, राज कुमार, शिवेंद्र यादव, माया यादव, संजय वर्मा, प्रिया वर्मा, गोपाल चौहान, राजेश तोमर, सूर्या, राम नरेश, स्वीटी सिंह हैं।

इस फिल्म को लेकर काजल यादव ने कहा कि ‘यह एक संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म है, जिसका निर्माण हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर किया गया है। आज मेरे लिए बहुत ही खुशी का दिन है, एक ओर मेरा बर्थडे है तो दूसरी ओर नारी सशक्तिकरण का समर्थन करती मेरी फिल्म पिंजरा का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। मेरे सभी फैंस व शुभचिंतकों को मैं आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *