शीला हउ का फेम वन्नू द ग्रेट ने शोभा सिंह के लोकगीत ‘दे सइयां’ पर उड़ाया गर्दा

शोभा सिंह, वन्नू द ग्रेट का लोकगीत 'दे सइयां' भिंडी भोजपुरी पर हुआ रिलीज

भिंडी भोजपुरी पर रिलीज हुआ शोभा सिंह का लोकगीत ‘दे सइयां’ पर वन्नू द ग्रेट ने चलाया जादू

अपनी अदायगी और डांस का जादू चलाकर करोड़ों दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली अदाकारा वन्नू द ग्रेट एक फिर लोगों की धड़कन बढ़ाने आ गई हैं। सुपरहिट भोजपुरी सांग शीला हउ का से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट एक और फुल टू धमाल सांग ‘दे सइयाँ ले सइयां’ लेकर आई हैं। यह लोकगीत म्यूजिक कंपनी ‘भिंडी भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज में सिंगर शोभा सिंह ने गाया है।

इस गाने में शोभा सिंह ने अपनी मधुर स्वर में सबका मन मोह लिया है। वहीं इस गाने के वीडियो में वन्नू द ग्रेट ने अपनी कातिल अदा का जलवा बिखेरकर बिजली गिरा रही हैं। वह अपने लटके झटके और ठुमके से खूब गर्दा उड़ा रही हैं और लोगों के दिलों को कातिलाना नजरों से घायल कर रही हैं। इस गाने का वीडियो काफी महंगा व रिच बनाया गया है। इसका पिक्चराइजेशन बिग लेबल पर कई मनोरम लोकेशन पर किया गया है।

यह सिचुएशनल देसी लोकगीत ‘ले सइयां दे सइयां’ हल्दी रस्म पर आधारित है। इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट की हल्दी रस्म पूरी की जा रही है। उनकी सखी सहेलियाँ उसे छेड़ रही है और शादी से पहले ही होने वाले दूल्हा से मिलन की बात पूछ पूछ कर परेशान कर रही है। उसकी कोई एक सखी पलक क्वीन लड़का बनकर वन्नू द ग्रेट के साथ डांस करते हुए धमाल मचा रही है। सखियों की हँसी ठिठोली का जवाब देते हुए वह कह रही हैं कि ‘अगल बगल देख लिया केहू ना खेत में, उसका ही दिया है कूद रहा पेट में… साला गमछा बिछाया था भुइयां… हाय… फिर क्या हुआ रे… ले सइयां दे सइयां, ले सइयां दे सइयां, ले सइयां दे सइयां, ले सइयां दे सइयां…

यह वीडियो सांग शादी विवाह के टाइम में महिलाओं के बीच मजाक मस्ती, हँसी ठिठोली, शरारत भरे माहौल वाला गीत-संगीत है। यह सांग मस्ती से भरपूर है। भिंडी भोजपुरी प्रस्तुत भोजपुरी  लोकगीत ‘ले सइयां दे सइयां’ का फिल्मांकन काफी बेहतरीन किया गया है। इस गाने के लोकशन बहुत ही प्यारे हैं। इस सांग के निर्माता रिशु सिंह हैं। सिंगर शोभा सिंह की आवाज और एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट की अदायगी कमाल की है। साथ ही एक्टर गोलू डेंजर, एक्ट्रेस पलक क्वीन ने भी गजब का डांस मूमेंट किया है। इसके गीतकार मुसाफिर जौनपुरी हैं व संगीतकार रोशन राज हैं। वीडियो निर्देशक शिवम यादव, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। प्रोडक्शन इंचार्ज आशीष यादव, प्रोड्यूसर गोलू डेंजर हैं। इस गाने की शूटिंग शौर्य रिसोर्ट फ़िल्म सिटी मांडा, प्रयागराज में किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *