निसार खान, आयशा कश्यप पर फिल्माया गया नकली नवाब का गाना ‘कमर धके रानी’ हुआ रिलीज

भोजपुरी के फ़िल्म स्टार निसार खान और आयशा कश्यप के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘नकली नवाब’ का नया गाना ‘कमर धके रानी’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग में अभिनेता निसार खान और अभिनेत्री आयशा कश्यप का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने में दोनों ही कलाकारों की केमेस्ट्री देखने लायक है जो कि रोमांस से भरपूर दिख रहा है। इस सांग को अभिलाष और प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत लिखा है सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने, जिसे संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा बसही ने।

Link -https://youtu.be/JFdbTtaTD74

इस फिल्म के ट्रेलर को भी यूट्यूब पर काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस फिल्म के हीरो निसार खान हैं, जो एक साधारण परिवार का नव युवक है। अवधेश मिश्रा जिन के किरदार में है। जो कि निसार खान की मेहबूबा से प्यार करने लगता है। और इसको लेकर फ़िल्म में क्या क्या मोड़ आते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी द्वारा निर्मित की गई इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मनोरम एवं पर्यटन स्थलों पर की गई है। जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड चैनल बैनर के तले निर्मित की गई इस फिल्म में निसार खान केंद्रीय भूमिका में हैं। उनके साथ कनक पांडेय, आयशा कश्यप, डिम्पल सिंह आकर्षक भूमिका में जलवा बिखेरने वाली हैं।

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक शुभम सिंह हैं। स्क्रीन प्ले अर्चना साबुरी ने लिखा है। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश बारूद, अरविंद तिवारी हैं। छायांकन साहिल जे अंसारी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य कानू मुखर्जी व प्रसून यादव, कला संतोष का है। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कास्ट्यूम बादशाह खान का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में निसार खान, कनक पांडेय, आयशा कश्यप, डिम्पल सिंह, अवधेश मिश्रा, अनूप अरोरा, अनीता रावत, के के गोस्वामी, रोहित सिंह मटरू आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *