यूपी के सिनेमाघरों में भोजपुरी फ़िल्म हमकें दिशा मिल गईल देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़।

वाराणसी। यूपी के सिनेमाघरों में भोजपुरी फ़िल्म हमकें दिशा मिल गईल रिलीज की गई।वहीं रिलीज के पहलें दिन ही दर्शकों की भीड़ देखने को मिली।ठंड के बावजूद दर्शक सिनेमाघरों तक खींचे चलें आ रहें हैं।हमकें दिशा मिल गईल यूपी के वाराणसी,गोला बाजार,देवरिया,गोपीगंज व अन्य सिनेमाघरों में रिलीज की गई हैं।जहाँ इस फ़िल्म को देखने के लिये दर्शकों में भरपूर उत्साह हैं।वहीं फ़िल्म के निर्माता निर्देशक व अन्य में प्रसन्नता हैं।
डीएनए फ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले निर्मित यह फ़िल्म कोरोना काल पर आधारित हैं,जिसमें प्रवेश लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं।इस फ़िल्म में प्रवेश लाल यादव एक डॉक्टर के किरदार में नजर आ रहें हैं।भरपूर मनोरंजन के साथ फ़िल्म में एक्शन,कॉमेडी,रोमांस,फैमिली ड्रामा और सामाजिक संदेश हैं।निर्देशक डॉ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि फ़िल्म की कहानी कोरोना महामारी पर आधारित हैं।जिसमें एक डॉक्टर के संघर्ष को फिल्माया गया हैं।जो लोगों को कोरोना से बचानें के लिए संघर्षरत रहते हैं।
इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बाराबंकी के आस-पास के क्षेत्र में की गई है।जिसमें प्रवेश लाल यादव, नीतिका जायसवाल, मनोज टाइगर, संतोष श्रीवास्तव, डीएन श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव,अनीता सहगल,अरुण सिंह,प्रख्याति व अन्य ने अभिनय किया हैं।
फ़िल्म की टीम को लेकर बता दूँ ये वहीं निर्माता निर्देशक हैं जिन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ को भोजपुरी फ़िल्म में लॉन्च किया था।वर्तमान में निरहुआ जुबली स्टार हैं,जबकि इन्होंने इसी टीम के साथ भोजपुरी फ़िल्म हमका ऐसा वैसा ना समझअ से डेब्यू किया था।
निर्देशक डॉ. संजय श्रीवास्तव का कहना हैं कि जब उन्होंने निरहुआ को लेकर फ़िल्म की थी। उस समय प्रवेश लाल यादव छोटे थे। अब जब वे फिल्मों में अभिनय कर रहें हैं, तो उनके साथ फ़िल्म किये। जैसा कि टाइटल से ही लग रहा हैं फ़िल्म पारिवारिक हैं, जिसे मनोरंजक रूप में तैयार किया गया हैं।
इस फ़िल्म में आठ गानें हैं। जो बेहद ही मधुर व कर्णप्रिय हैं। चूँकि, इन गीतों को प्रियंका सिंह, पामेला जैन, प्रवेश लाल यादव, हर्ष व्यास, अनुराग कंचन व सुरेश शुक्ला ने अपनी मधुर आवाज दी हैं। जिसके म्यूजिक अरेंजर राजेश राठौड़ हैं, जबकि संगीतकार संजय श्रीवास्तव हैं।
इस फ़िल्म के निर्माता डी.एन.श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, कार्यकारी निर्माता वृतान्त श्रीवास्तव, छायाकार मनीष केदार व्यास, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, संगीत संयोजक राजेश राठौर, गीतकार संगीतकार लेखक एडिटर व निर्देशक डाॅ. संजय श्रीवास्तव हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *