सुमित सिंह चन्द्रवंशी, तनु श्री की भोजपुरी फ़िल्म ‘बधाई हो’ का फर्स्ट लुक जारी

साईकिल रिक्शा पर अपनी दुल्हन लेकर जाते हुए दिखे सुमित सिंह चन्द्रवंशी, 'बधाई हो' का फर्स्ट लुक हुआ लांच

कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन बनी सुमित सिंह चन्द्रवंशी, तनु श्री और प्रीति मौर्या के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘बधाई हो’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में गीतकार से गायक व नायक बने सुमित सिंह चन्द्रवंशी हैं।

उन्होंने वह कर दिखाया कि जहाँ चाह वहाँ राह… यही वजह है कि इन दिनों सुमित सिंह सिंगिंग और एक्टिंग में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में उनके लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘बधाई हो’ के फर्स्ट लुक में ऑउट किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि ना पालकी, ना घोड़ा गाड़ी, ना मोटर कार, कोई नहीं मिली सवारी तो साईकिल रिक्शा को सजाकर दूल्हा अपनी दुल्हनिया बिदाई करके ले जा रहा है। इस पोस्टर में दूल्हा बने हैं सुमित सिंह चंद्रवंशी और दुल्हन बनी हैं तनु श्री।

गौरतलब है कि अभिमन्यु कुमार प्रोडक्शन व भारती पिक्चर प्रस्तुत फुल इंटरटेनिंग एवं सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म ‘बधाई हो’ के निर्माता अभिमन्यु कुमार हैं। फिल्म के निर्देशन के बागडोर संभाली है निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने, जिन्होंने सत्या, भोजपुरिया राजा, वांटेड, क्रेक फाइटर जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन किया है।

इस फिल्म के हीरो सुमित सिंह चन्द्रवंशी हैं, हीरोइन तनु श्री और प्रीति मौर्य हैं। एक हीरो और दो हीरोइन के अनोखे प्रेम प्रसंग से भरपूर यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों का बहुत मनोरंजन करने वाली है। विलेन की भूमिका में भोजपुरी फिल्मों के हार्डकोर विलेन संजय पांडेय हैं, साथ ही निगवटिव रोल में सोनू पांडेय भी हैं।

घर-परिवार की जान दादी के किरदार में भानु पांडेय हैं। कुल मिलाकर यह फिल्म एक अलग जोनर की बनाई जा रही है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के मुजफ्फरपुर के कई रमणीय स्थलों पर की गई हैं। फ़िल्म के संगीतकार छोटे बाबा, अमरेश शाहाबादी, राजुल चौधरी हैं। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवशी हैं।

कथा शमशेर सेन, पटकथा व संवाद शमशेर सेन व रूस्तम अली चिश्ती ने लिखा है। छायांकन विजय मंडल, संकलन संतोष हरावडे, नृत्य रिक्की जैस, मारधाड़ जय बिस्टा, कला बाबा बजनिया यादव का है। पोस्ट प्रोडक्शन प्रियंका विडियो स्टूडियो में किया गया है। कास्ट्यूम चंदन सिंह का है। पीआरओ रामचन्द्र यादव, कार्यकारी निर्माता राहुल कुमार हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *