रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह नए साल में नया धमाल मचाने को तैयार, भोजपुरी गाना में पहली बार दिखेगा हेलीकॉप्टर शॉट

भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार और रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह जो भी करते हैं, स्टाइल से करते हैं। उनका नया अंदाज और नई सोच गानों को भी एक अलग लेबल पर ले जाते हैं। अब पवन सिंह आ रहे है नए साल में नईं सोच और नए अंदाज के साथ। जी हां, भोजपुरी गीत में पहली बार हेलीकॉप्टर देखने को मिलेगा, वह भी पवन सिंह के गाने में। एक शार्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे पवन सिंह हेलिकॉप्टर से स्टाइल में उतरते दिख रहे हैं। उनके साथ और भी कई जुनियर आर्टिट्स हैं। यह हेलिकॉप्टर शॉट नए साल में पवन सिंह के एक अपकमिंग सांग में दिखेंगे।
अभी इस सांग की बाकी डिटेल्स का खुलासा नही हुआ है मगर जल्द ही आपको अपडेट किया जाएगा। आपको बता दें कि पवन सिंह अपने अंदाज में इस धमाल सांग को लेकर आ रहे हैं जो एक अलग लेवल का गाना होगा। इसकी धमाकेदार झलक को खूब सराहा जा रहा है। इसमे पवन सिंह एक स्वैग कब साथ करिश्मा करते नजर आ रहे हैं। रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह की यह वीडियो क्लिप बता रही है कि गाना आग लगाने वाला है। कुछ सेकंड्स की झांकी में पवन सिंह हेलिकॉप्टर पर से सुपर स्टार की तरह आ रहे हैं और  वहीं उनका लुक भी देखने लायक है। पूरा गाना देखना रोचक होगा। इस वीडियो क्लिप ने पवन सिंह के फैंस के बीच उत्सुकता जगा दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *