खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल का नये साल नया धमाल की शुरुआत

फरवरी में करेंगे "बोल राधा बोल" की शूटिंग

अपनी धुन के पक्के अलग स्टाइल में सिनेमा बनाने के लिए विख्यात पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा जब भी कोई फिल्म का निर्देशन करते हैं तो सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। भोजपुरिया खाटी माटी की महक अपनी फिल्मों में दिखाने में माहिर निर्देशक पराग पाटिल पहली बार एक साथ भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मार्केटिंग हेड व फिल्म निर्माता विजय यादव मिलकर नए साल में नया धमाल मचाने जा रहे हैं। उनकी यह तिकड़ी खेसारी लाल यादव के फैंस के बीच गजब की भोजपुरी फिल्म “बोल राधा बोल” लेकर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग जल्द ही फरवरी में शुरू की जाएगी। फिल्म के लोकेशन और कास्ट एंड क्रू की संपूर्ण जानकारी जल्दी ही दी जाएगी।
निर्देशक पराग पाटिल की बात की जाय तो वे खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म संघर्ष, लिट्टी चोखा और आने वाली फ़िल्म आशिकी का निर्देशन कर चुके हैं। अब चौथी बार खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म बोल राधा बोल का निर्देशन करने जा रहे हैं।

बात करें विजय यादव की तो उन्होंने पहली बार बतौर निर्माता 1994 में भोजपुरी फिल्म “चला सखी दूल्हा देखे” का निर्माण किया था, जिसके हीरो उस दौर के सुपरस्टार व आज के महानायक कुणाल सिंह थे। तब से लेकर अभी तक विजय यादव बतौर मार्केटिंग हेड फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

डायरेक्टर पराग पाटिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है “ख़ेसारी लाल यादव के फैन्स को नए साल का पहला तोहफा, पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा की तरफ से…. भगवान आपको वो नही देता जो आपको अच्छा लगता है, भगवान आपको वो देता है जो आपके लिए अच्छा होता है। धर्म और आस्था पर आधारित एक नास्तिक की आस्तिक प्रेम कहानी  “बोल राधा बोल” लेखक मनोज कुशवाहा, निर्माता विजय यादव, स्टार खेसारी लाल यादव… जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।”

उल्लेखनीय है कि संपूर्ण पारिवारिक फिल्म बोल राधा बोल के एलान के साथ ही सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच एक सुगबुगाहट शुरू हो गई है। फ़िल्म की कहानी देस की मिट्टी से जुड़ी हुई है। यह निश्चित है कि खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल एक बार फिर इस फ़िल्म से बवाल मचाने को तैयार हैं। जैसे ही बोल राधा बोल का एलान सोशल मीडिया पर किया गया इस पर फैन्स और भोजपुरी दर्शकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। देखा जाए तो खेसारी लाल के फैन्स के बीच अभी से इस फ़िल्म को लेकर उत्सुकता जग गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *