भोजपुरी एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य ने विमल पांडेय के साथ गाया जॉन अब्राहम की फ़िल्म का गीत “मेरी ज़िंदगी है तू” का कवर सांग

जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 का एक रोमांटिक गीत “मेरी ज़िंदगी है तू” सुपर हिट हुआ है जिसे जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने गाया है। अब भोजपुरी सिनेमा में हलचल मचा देने वाली बंगाली बाला मिस्टी गर्ल मणि भट्टाचार्य ने भोजपुरी सिनेमा के यंगस्टार विमल पाण्डेय के साथ इसका कवर वर्ज़न भोजपुरी रीमिक्स गाया है जिसे एमवी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। मणि भट्टाचार्य का यह पहला कवर सांग है। उन्होंने इस कवर सांग की मेकिंग का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में शेयर किया था जिसमे बिहाइंड द सीन दिखाए गए हैं। नेपाल की खूबसूरत लोकेशन पर इस रोमांटिक गाने को फ़िल्माया गया है जो उनके फैंस के लिए एक तोहफा है।

आपको बता दें कि मणि भट्टाचार्य ने विमल पांडेय के साथ इस हिंदी कवर सांग के भोजपुरी रीमिक्स को बनाया है। यह उनका पहला कवर सांग है और वह खुद सिंगिंग कर रही है। दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज है। इस गाने को मणि भट्टाचार्य ने विमल पांडेय के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को भोजपुरी में लिखा है गीतकार शेखर मधुर और संगीत दिया है संगीतकार जयदेवा ने। डीओपी सम्राट सिंह हैं। रिकॉर्डिंग मुन्ना मिश्रा ने की है। एडिट और ग्राफिक का काम विजयदीप श्रीवास्तव (श्री अष्टविनायक) ने किया है।
आपको बता दें कि मणि भट्टाचार्य और विमल पाण्डेय स्टारर भोजपुरी फिल्म लगन पत्रिका की उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है। इस फिल्म के जरिये पहली बार विमल पांडेय और मणि भट्टाचार्य एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हॉउस के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म लगन पत्रिका के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल और निर्देशक आनन्द सिंह हैं। यह एक अनोखा सिनेमा है जिसकी स्टोरीलाइन काफी अलग है और इसमे दोनों सितारों का किरदार भी हटकर है। लगन पत्रिका फ़िल्म के लेखक मनोज पांडेय हैं जिन्होंने इसकी बेहतरीन पटकथा और चुटीले संवाद लिखे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *