पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना धन धुआँ हो जाई रिलीज होते ही हुआ वायरल

रिकॉर्ड मशीन पावर स्टार पवन सिंह की खासियत और उनका रुतबा ऐसा है कि चाहे उनकी फ़िल्म हो या उनके गाने हों रिलीज होते ही बवाल मचा देते हैं। उनके सांग यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। पवन सिंह का नया गाना धन धुआँ हो जाई रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने का टीज़र आते ही लोग गाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गाना आउट किया गया यह कुछ घँटों में लाखों व्यूज क्रोस कर गया है। सोशल मीडिया पर भोजपुरिया दर्शको द्वारा यह काफी पसंद किया जा रहा है जिसमे पवन सिंह और उनकी ऎक्ट्रेस का अंदाज खूबसूरत दिख रहा है। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने को पवन सिंह के साथ अंजली राज ने खूबसूरत आवाज में गाया है। इस के वीडियो को एक कॉन्सेप्ट के अनुसार फ़िल्माया गया है। खुद पवन सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिसियल अकाउंट से इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है कि जय माता दी, धन धुआं हो जाई का फूल वीडियो सांग शुभ लाभ फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से आउट हो गया है।
इसके खूबसूरत गीत लिखे हैं अरुण बिहारी ने और म्यूज़िक दिया है प्रियांशू सिंह ने।

इस गीत में पवन सिंह के अपोज़िट अभिनेत्री खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। सांग में पवन सिंह ब्लू कलर के कुर्ते में एक स्मार्ट लुक दिख रहा है। इस बेहतरीन वीडियो को डायरेक्ट किया है रवि पंडित ने, जी हां वही रवि पंडित, जिन्होंने पावर स्टार पवन सिंह के साथ पुदिना आ आ आ जैसा सुपर डुपर हिट गाना किया था।
पवन सिंह के गाने धन धुआँ हो जाई को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है यह गाना ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुआ है। गाना यूटयूब और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। गाने के कोरियोग्राफर रितिक आरा हैं। एडिटर दीपक पंडित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *