प्रोड्यूसर डायरेक्टर मनोज एस. तोमर की भोजपुरी फिल्म “शिकारी” का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

भोजपुरी की पहली एडवेंचर थ्रिलर फिल्म “शिकारी” में दिखेंगे मुकेश ओझा, संचिता बनर्जी, मणि भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद, रोहित सिंह मटरू, ज़ोया खान, रोशन शर्मा, एम.एम.ऋषि, पल्लवी गिरी, राहुल सिंह तोमर

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की पहली एडवेंचर थ्रिलर फिल्म “शिकारी” का फर्स्ट लुक लांच कर दिया गया है। अनीता सिने इंटरटेनमेंट इन असोसिएशन विथ इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म शिकारी के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म में बहुत हैरतअंगेज कारनामे और खतरनाक चीजें दिखाई देने वाली है, जो भोजपुरी ऑडिएंस के लिए एक नया अनुभव होगा। प्रोड्यूसर डायरेक्टर मनोज एस. तोमर की भोजपुरी फिल्म “शिकारी” का फर्स्ट लुक काफी इम्प्रेसिव है जो थ्रिलर और एक्शन का मिश्रण प्रतीत हो रहा है। जल्द ही यह फ़िल्म सिनेमाघरों में पेश की जाएगी। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी फाइनेंस कंपनी इंडिया ई कॉमर्स के अनिल काबरा फिल्म शिकारी के प्रेजेंटर हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में मुकेश ओझा, संचिता बनर्जी, मणी भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद, ज़ोया खान और रोहित सिंह मटरू शामिल हैं।
फिल्म “शिकारी” में खतरनाक एक्शन देखने को मिलेंगे। इसमें ब्वॉयज के साथ लड़कियां भी बेहद खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आने वाली हैं।
फ़िल्म शिकारी की पूरी शूटिंग गिरिडीह, झारखंड के विभिन्न रमणीय स्थलों एवं कोलकाता की भव्य लोकेशन पर की गई है। आम भोजपुरी फिल्मों से हटकर बनी इस फिल्म का गीत संगीत इसका हाई लाइट प्वाइंट है।
अब तक कई हिट फिल्मों का बेहतरीन निर्देशन कर चुके निर्देशक से फ़िल्म निर्माता बने मनोज एस तोमर फिल्म शिकारी से अपनी नई इनिंग शुरू करने जा रहे हैं।
मुकेश ओझा ने सोशल मीडिया पर फ़िल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है “आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए। भोजपुरी सिनेमा में कुछ अलग करने का प्रयास हमारी फिल्म के निर्माता निर्देशक मनोज एस तोमर ने किया है, इसके लिए उन्हें तहेदिल से शुक्रिया कहना चाहूंगा, जो सर ने मुझे इस फिल्म के काबिल समझा। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की पहली एडवेंचर थ्रीलर फिल्म है और भी बहुत कुछ हैरतअंगेज कारनामे और खतरनाक चीजें फिल्म में दिखाई देने वाली है। शायद यह सब भोजपुरी फिल्मों में पहली बार होगा। मैं खुद को खुशनसीब समझता हूं जो मेरी लांचिंग इस तरह के सब्जेक्ट से हो रही है। तो तैयार रहिए फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। बस आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।”
फिल्म शिकारी के स्टोरी राईटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मनोज तोमर हैं। अपकमिंग फिल्म “शिकारी” में दर्शकों को एक डिफरेंट स्टोरी देखने को मिलेगी। फिल्म की रोचक पटकथा पिनाकी घोष ने लिखी है जबकि संवाद पिनाकी घोष और सूरज कुमार निर्मल ने लिखे हैं। फिल्म के संगीतकार मोहित सिंह, गीतकर स्वर्गीय श्याम देहाती, पवन मिश्रा, मनोज एस.तोमर, डीओपी राजेश सिंह, फाइट मास्टर सुरेन्द्र शर्मा, कला निर्देशक पवन विश्वकर्मा, ईपी नीरद मित्तल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *