आदित्य ओझा ने निशा दूबे के साथ शुरू किया “यारियां” की शूटिंग

आदित्य ओझा व्यस्त हैं निशा दूबे के साथ "यारियां" की शूटिंग में

भोजपुरी फिल्म जगत में अपने निराले अंदाज में एक्टिंग करने और क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं। उनकी मल्टी टैलेंटेड पर्सनालिटी की हर कोई तारीफ करते हैं। वे बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। इसी क्रम में इन दिनों आदित्य ओझा मुंबई में खूबसूरत एक्ट्रेस निशा दूबे के साथ भोजपुरी फ़िल्म ‘यारियां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

दबंग डायरेक्टर चन्दन सिंह निर्देशित इस फ़िल्म में आदित्य ओझा और निशा दूबे की लाजवाब केमेस्ट्री नजर आने वाली है। उनके बीच प्यार, मोहब्बत, रोमांच, रोमांस, नोकझोक का शानदार मूमेंट देखने को मिलेगा। फ़िल्म निर्माता राम वी प्रजापति बिग लेबल पर बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बना रहे हैं। फ़िल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक चन्दन सिंह संभाल रहे हैं।

गौरतलब है कि राम एंटरटेनमेंट बैनर के तले शुरू हुई फिल्म ‘यारियां’ में केंद्रीय भूमिका में आदित्य ओझा और निशा दूबे की लाजवाब केमिस्ट्री दिखेगी, साथ ही राम वी प्रजापति और अदाकारा प्रतीक्षा उपाध्याय भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फ़िल्म भव्य पैमाने पर बनाई जा रही है।

फिल्म के निर्माता राम वी. प्रजापति हैं, जो इसके पहले भी फ़िल्म कर चुके हैं। वे एक बार फिर से बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। फ़िल्म के निर्देशक चंदन सिंह है, जिन्होंने भोजपुरी के कई बड़े स्टार की फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म के लेखक सभा वर्मा हैं, जिन्हें सुपरहिट फिल्मों के लेखक के रूप में जाना जाता है।

इस फ़िल्म के मार्केटिंग हेड मनोज ओझा (मेक योर फ़िल्म इंडिया) हैं। संगीतकार भरत चौहान ने मधुर और कर्णप्रिय डीओपी कुणाल जैन, कोरियोग्राफर प्रसून यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर संतोष प्रजापति,  एसोसिएट डायरेक्टर अनिल विश्वकर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर मसूर लाल, वैभव नगरेल हैं। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में आदित्य ओझा, निशा दूबे, राम प्रजापति, प्रतीक्षा उपाध्याय, मनोज द्विवेदी, रमेश द्विवेदी, गुलशन पांडेय, शकीला मजीद, आशीष तिवारी, नेहा सिंह, अनु मौर्या, साहेब लालधारी आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *